Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Watch: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले रणजी ट्रॉफी खेलेंगे Rohit Sharma! वानखेड़े में मुंबई टीम के साथ किया अभ्यास

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में वापसी के लिए रणजी ट्रॉफी खेल सकते हैं.

Latest News
Watch: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले रणजी ट्रॉफी खेलेंगे Rohit Sharma! वानखेड़े में मुंबई टीम के साथ किया अभ्यास

Rohit Sharma-Ranji Trophy 2024-25

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोहित ने 3 मैचों में सिर्फ 31 रन बनाए थे. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट में भी कप्तान का बल्ला शांत रहा था. वहीं रोहित को हर हाल में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी फॉर्म में वापसी करनी होगी. इसके अलावा भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेलनी है. इससे पहले रोहित ने मुंबई रणजी टीम जुड़ने का फैसला किया है. ऐसे में अब उम्मीद है कि रोहित रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण खेलते हुए नजर आ सकते हैं. रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

रणजी खेलेंगे रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपना कार से उतर रहे हैं और अपनी किट भी लिए हुए हैं. दरअसल, रोहित 14 जनवरी की सुबह वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे हैं, जहां वो मुंबई की रणजी टीम के साथ अभ्यास सत्र में जुड़े हैं. कुछ समय के बाद रोहित ने मुंबई टीम के साथ अभ्यास भी शुरू कर दिया और अब उनका प्रैक्टिस का फोटो भी वायरल हो रहा है. 

अगर ऐसे में रोहित शर्मा ने आखिरी बार साल 2015 में मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी खेला था. अगर अब रोहित दोबारा रणजी खेलते हैं, तो वो 10 साल बाद ऐसा करेंगे. फॉर्म में वापसी के लिए रोहित के लिए रणजी खेलना भी काफी जरूरी हो गया है. क्योंकि भारत के सिर पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज है. ऐसे में कप्तान का फॉर्म में रहना भी काफी जरूरी है.

यह भी पढ़ें- 'कुछ नहीं होता वर्कलोड, बुमराह से मेरी तुलना ना करों', कपिल देव ने Jasprit Bumrah को लेकर दिया बड़ा बयान

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement