Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Virat-Rohit से BCCI ने मनवाई अपनी बात? बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले सालों बाद करेंगे ये काम

टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बीसीसीआई की इस बात को मान लिया है और वो सालों बाद ये काम करते हुए नजर आने वाले हैं.

Latest News
Virat-Rohit से BCCI ने मनवाई अपनी बात? बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले सालों बाद करेंगे ये काम

विराट कोहली-रोहित शर्मा

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीसीसीआई ने विराट और रोहित दोनों से ही अपनी बात मनवा ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट और रोहित दोनों ही दिलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि काफी लंबे समय से दोनों दिग्गजों ने घरेलु क्रिकेट नहीं खेला है. ऐसे में विराट और रोहित का घरेलु टूर्नामेंट खेलना काफी हैरान करने वाली बात है. वहीं टीम इंडिया को अगले महीने सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ घरेलु सीरीज भी खेलनी है. इसी वजह से दोनों बल्लेबाज घरेलु टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार हुए हैं. 

कब होगी दिलीप ट्रॉफी 2024 की शुरुआत

दिलीप ट्रॉफी 2024 की शुरुआत 5 सितंबर से होनी है. हालांकि विराट कोहली और रोहित शर्मा इस घरेलु टूर्नामेंट के अगले राउंड से जुड़ सकते हैं. दिलीप ट्रॉफी का दूसरा राउंड 12 सितंबर से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस बार कई बदलाव भी किए हैं. अब ये टूर्नामेंट जोनल फॉर्मेट में नहीं खेला जाएगा. इसमें अब सिर्फ 4 टीमें ही रहेंगी. हालांकि अभी टीमों का ऐलान नहीं किया गया है. दिलीप ट्रॉफी में  इंडिया-ए, इंडिया-बी, इंडिया-सी और इंडिया-डी ये चार टीमें खेलेंगी. 

कब खेली जाएगी भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज

आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होगा. बीसीसीआई ने अभी सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली फॉर्म में नहीं नजर आए थे और ऐसे में बांग्लादेश सीरीज से पहले वो घरेलु टूर्नामेंट खेलकर अपनी लय में वापसी कर सकते हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिसका पहला मुकाबला चेन्नई में 19 सितंबर को होगा. जबकि दूसरा मैच कानपुर में 1 अक्टूबर को खेला जाएगा. 

ईशान किशन भी खेल सकते हैं दिलीप ट्रॉफी

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी दिलीप ट्रॉफी 2024 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. हालांकि कुछ समय पहले किशन ने बीसीसीआई की बात नहीं मानी थी और घरेलु क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बाहर कर दिया गया था. हालांकि अब किशन घरेलु क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं और टीम इंडिया में भी वापसी कर सकते हैं. 


यह भी पढ़ें- MS Dhoni के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, 30 अगस्त तक देना होगा जवाब; जानें पूरा मामला  


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement