Advertisement

फैन ने Rohan Bopanna की पत्नी को बताया सबसे खूबसूरत, टेनिस दिग्गज के जवाब ने जीत लिया सबका दिल

Australian Open 2023 के मिक्स्ड डबल्स फाइनल मैच के दौरान एक फैन ने रोहन बोपन्ना की पत्नी को सबसे खूबसूरत महिला बताया.

फैन ने Rohan Bopanna की पत्नी को बताया सबसे खूबसूरत, टेनिस दिग्गज के जवाब ने जीत लिया सबका दिल

rohan bopanna reply to fan on most beautiful women comments while australian open mixed doubles final

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत के पुरुष डबल्स टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 (Australian Open 2023) के फाइनल में हार गए. बोपन्ना और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) की जोड़ी को ब्राजील की स्टेफनी और माटोस ने 6-7, 2-6 से मात दी. ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेले जा रहे इस मुकाबले को देखने के लिए रोहन बोपन्ना की पत्नी सुप्रिया अन्नैया भी पहुंची थी. जिसको लेकर एक फैन ने उन्हें सबसे खूबसूरत महिला बताया जिसके बाद टेनिस दिग्गज का रिएक्शन ने सबका दिल जीत किया. 

इंग्लैंड बनेगी वर्ल्ड चैंपियन या टीम इंडिया लिखेगी नया अध्याय? जानें पिच का हाल 

फाइनल मुकाबले में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को पहले सेट में संघर्ष के बाद 6-7 से हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले के दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी काफी पीछे नजर आई और ब्राजीत के राफेल माटोस और लुइसा स्टेफनी ने 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस रिजल्ट ने सानिया मिर्जा के आखिरी मुकाबले में खिताबी जीत के सपने को भी चकनाचूर कर दिया. ये सानिया का आखिरी मुकाबला भी था. 

इसी मुकाबले के दौरान एक फैन ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की और पूछा किया क्या ये बोपन्ना की वाइफ हैं. क्या मैंने अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत महिला को देखा है? मैच के बाद रोहन बोपन्ना ने इसका जवाब देते हुए लिखा, "मैं आपकी बात से सहमत हूं." आपको बता दें कि रोहन और सुप्रिया की शादी साल 2012 में हुई थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement