Advertisement

Road Safety Series: मैक्ग्रा से लेकर शोएब तक की धुनाई करने वाले इस दिग्गज की सचिन-युवराज से गहरी दोस्ती, देखें वीडियो 

Brian Lara Video: वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लेने के लिए भारत में हैं. उनका वीडियो वायरल हो रहा है.

Road Safety Series: मैक्ग्रा से लेकर शोएब तक की धुनाई करने वाले इस दिग्गज की सचिन-युवराज से गहरी दोस्ती, देखें वीडियो 

Brian Lara Friendship With Sachin

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रोड सेफ्टी सीरीज (Road Safety Series) में हिस्सा लेने के लिए महान बल्लेबाज ब्रायन लारा इन दिनों भारत में हैं. सोमवार को ही वह कानपुर पहुंचे हैं और उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की है. फैंस को लारा का सचिन तेंदुलकर युवराज सिंह और इरफान पठान से मुलाकात का वीडियो काफी पसंद आ रहा है. कुछ दिन पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ने भारतीय टीम और कोच राहुल द्रविड़ से मुलाकात की थी. टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर थी उस वक्त लारा सबसे मिलने के लिए पहुंचे थे. 

Brian Lara का वीडियो वायरल हो रहा 
वीडियो में दिख रहा है कि लारा को अपने बीच पाकर युवराज सिंह और इरफान पठान काफी खुश हैं. दोनों उनसे गले मिलते दिख रहे हैं. 90 के दौर में लारा बनाम सचिन की बहस आम थी लेकिन दोनों के बीच में काफी अच्छी दोस्ती है. सचिन कई बार दिग्गज कैरेबियाई खिलाड़ी के खेल की तारीफ कर चुके हैं. लारा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'अच्छी वाइब्स और दोस्ती!'

वीडियो देखकर लग रहा है कि यह होटल की लॉबी का है जहां काफी सारे खिलाड़ी मौजूद थे. सचिन भी लारा को देखकर पहुंचते हैं और हाई-फाइव देने के बाद उन्हें गले लगाकर कुछ बातचीत करते हैं. 

यह भी पढ़ें: Ind Vs Aus Head to Head Records: भारत को घर में हराने का ऑस्ट्रेलिया में है दम? आंकड़ों में जानें कौन भारी

15 साल बाद आमने-सामने होंगे लारा और सचिन 
साल 2007 में ब्रायन लारा ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अब 15 साल बाद वह मौका आया है जब एक बार फिर कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दोनों खिलाड़ी आमने-सामने होंगे. फैंस के बीच इन दोनों की टक्कर देखने के लिए आज भी दीवानगी बरकरार है. 

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज सीजन-2 में बुधवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना है. इस मैच को लेकर फैंस का क्रेज इससे समझ सकते हैं कि टिकट और फ्री पास की मांग अचानक ही बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: 15 साल बाद आमने-सामने होंगे सचिन और लारा, कानपुर में मैच के टिकट के लिए लगी होड़   

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement