Advertisement

Urvashi Rautela ने फिर कसा Rishabh Pant पर तंज, कहा- मैंने तुम्हारी लाज बचा ली

Rishabh Pant Urvashi Rautela: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. बॉलीवुड अदाकारा ने फिर से पंत पर निशाना साधा है.

Urvashi Rautela ने फिर कसा Rishabh Pant पर तंज, कहा- मैंने तुम्हारी लाज बचा ली

Rishabh Pant Urvashi Rautela

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय क्रिकेट टीम की इस समय काफी चर्चा हो रही है. टीम इंडिया रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाप Asia cup 2022 के अपने अभियान की शुरुआत करेगी. लेकिन टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी चर्चा में हैं लेकिन इसकी वजह थोड़ी अलग है. पंत का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ कई बार जुड़ चुका है. अब उनके और उर्वशी के बीच सोशल मीडिया पर लगातार गर्मा-गर्मी देखने को मिल रही है. इन दोनों ने पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर एक दूसरे को निशाना बनाया है. अब हाल ही में उर्वशी ने एक और फोटो पोस्ट करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. 

यह भी पढ़ें: Rishabh Pant के बयान पर पर आया Urvashi Rautela का जवाब, बोलीं -  'छोटू भैया...मैं कोई मुन्नी...'

उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया है जिसको देखकर लोग एक बार फिर से ऋषभ पंत को निशाना बनाने लगे हैं. उर्वशी ने एक ग्लैमरस वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, 'मैंने अपनी साइड स्टोरी नहीं बताकर तुम्हारी रेप्यूटेशन बचाई है.' इस कैप्शन को पढ़कर लोग एक बार फिर से ऋषभ पंत पर सवाल खड़े कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों ने कमेंट किया है कि बेचारी को पंत ने भाव नहीं दिया, तो कुछ ने उर्वशी से ही पंत का हाल पूछ लिया है. 

कुछ साल पहले ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के अफेयर की खबरें थीं लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसे खुलकर स्वीकार नहीं किया था. रौतेला ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पंत से उन्हें दिल्ली में मिलना था लेकिन वह शूटिंग के बाद सो गई थीं. जब जगी तो उनके फोन में मिस्टर आरपी के 17 कॉल थे. उन्होंने यह भी कहा था कि मुंबई में हमारी मुलाकात हुई थी लेकिन तब तक मीडिया में काफी खबरें आ गई थीं. 

इसके जवाब में पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर डिलीट कर दी थी. उन्होंने उसमें मेरा पीछा छोड़ो बहन और झूठ की भी लिमिट होती है हैशटैग यूज किया था. इसके बाद फिर रौतेला ने एक पोस्ट में पंत को छोटू भैया बुलाते हुए कहा था कि छोटू भैया को बैट-बॉल दो खेलने के लिए. फिलहाल एशिया कप 2022 के लिए पंत टीम इंडिया के साथ यूएई में हैं, जहां उन्हें रविवार को महामुकाबला खेलना है.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement