Advertisement

Rishabh Pant ने स्विमिंग पूल से शेयर किया वीडियो, कैप्शन में समझाया जिंदगी का सबसे बड़ा फलसफा

Rishabh Pant Swimming Video: क्रिकेटर ऋषभ पंत के फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. उन्होंने स्विमिंग पूल से अपना एक वीडियो शेयर किया है.

Rishabh Pant ने स्विमिंग पूल से शेयर किया वीडियो, कैप्शन में समझाया जिंदगी का सबसे बड़ा फलसफा

Rishabh Pant Swimming Pool Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्सीडेंट के बाद से क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. मंगलवार को क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह स्विमिंग पूल में रिलैक्स करते दिख रहे हैं. कुछ ही मिनट में फैंस ने कमेंट्स और रिएक्शन की बहार ला दी है.  

वीडियो के साथ लिखा दिल जीतने वाला कैप्शन 
ऋषभ पंत ने वीडियो के साथ दिल जीतने वाला कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, 'हर छोटी चीज़ के लिए शुक्रगुजार हूं और बड़ी चीज़ों के लिए भी. इन दोनों के बीच मिलने वाली हर चीज़ का शुक्रिया.' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

यह भी पढ़ें: PSL 2023 ने बचाई इमरान खान की जान, पूर्व पाक कप्तान की गिरफ्तारी क्रिकेट मैच की वजह से टली

फैंस कर रहे क्रिकेटर के जल्द मैदान पर लौटने की दुआ
क्रिकेटर को स्विमिंग पूल में देखकर फैंस काफी खुश हैं और उनके जल्द से जल्द मैदान पर लौटने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. बता दें कि एक्सीडेंट के बाद पंत के लिंगामेंट की सर्जरी मुंबई में हुई थी. इसके बाद से वह फिलहाल रिकवरी कर रहे हैं. बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि क्रिकेटर की अच्छी रिकवरी हो रही है लेकिन मैदान पर कब तक वापसी करेंगे इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस साल वर्ल्ड कप से पहले वह पूरी तरह से ठीक हो जाएं.

यह भी पढ़ें: 1205 दिन का सूखा खत्म होते ही आए Virat Kohli के अच्छे दिन, देखें अब कौनसे नंबर पर पहुंचे

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement