Advertisement

Rishabh Pant-Urvashi Rautela Affair: उर्वशी रौतेला को पंत की खरी-खरी, 'मेरा पीछा छोड़ो बहन!'

Rishabh Pant Slams Urvashi Rautela: टीम इंडिया के स्टार ऋषभ पंत (Rishabh Pant takes A dig on Urvashi Rautela) एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से काफी नाराज हैं. पंत ने तो एक्ट्रेस को झूठा तक करार दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी लिखा कि मेरा पीछा छोड़ दो बहन!, जानें पूरा किस्सा क्या है.

Rishabh Pant-Urvashi Rautela Affair: उर्वशी रौतेला को पंत की खरी-खरी, 'मेरा पीछा छोड़ो बहन!'

Rishabh Pant calls Urvashi Rautela Liar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक वक्त में उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत (Rishabh Pant-Urvashi Rautela Affair) के बीच अफेयर की काफी खबरें थीं. दोनों में से किसी ने कभी इसे खुलकर स्वीकार नहीं किया था लेकिन बाद में ऐसी खबरें आईं कि क्रिकेटर और एक्ट्रेस अलग हो गए हैं. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला ने पंत का नाम लिया था. लगता है कि विकेटकीपर बैटर को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्हें अच्छा-खासा सुना दिया है. 

Rishabh Pant ने ऊर्वशी को बताया झूठा 
दरअसल उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में कहा कि वाराणसी से दिल्ली लौटते हुए उनकी मिस्टर आरपी से मुलाकात होने वाली थी लेकिन वह सो गई थीं. रौतेला ने कहा कि जगने पर उन्होंने देखा कि उनके फोन में 17 मिस्डकॉल थे. एक्ट्रेस  ने पंत का नाम नहीं लिया था लेकिन आरपी से पंत ही माना जा रहा है. इस इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा कि बाद में हमारी मुलाकात मुंबई में हुई थी. हमारे लिंकअप की खबरें मीडिया में पहले ही आ गई थीं. 

ऋषभ पंत ने कुछ ही देर में स्टेट्स डिलीट भी कर दिया था

इसके जवाब में पंत ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी लेकिन फिर कुछ देर बाद उसे डिलीट भी कर दिया. पंत ने लिखा, 'यह देखना फनी है कि कुछ लोग मीडिया में चर्चा पाने के लिए कितना झूठ बोलते हैं. कुछ देर के लिए मीडिया हेडलाइंस और थोड़ी देर की लोकप्रियता के लिए किसी को ऐसे करते देखना दुखद है. ईश्वर उनका भला करे.' इसके साथ पंत ने एक हैशटैग यूज किया है #merapichachorhoBehen #jhutkibhilimithotihai. पंत ने रौतेला पर चुटकी लेते हुए लिखा है मेरा पीछा छोड़ो बहन, झूठ की भी लिमिट होती है. 

यह भी पढ़ें: Happy Raksha Bandhan: टीम इंडिया के ये स्टार्स बहनों पर लुटाते हैं जान, देखें विराट, धोनी की प्यारी तस्वीरें 

Rishabh Pant की गर्लफ्रेंड हैं बेहद खूबसूरत 
ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के सफल दौरे के बाद फिलहाल छुट्टियां मना रहे हैं. जिम्बाब्वे सीरीज के लिए उन्हें आराम दिया गया है. अब एशिया कप में विकेटकीपर बल्लेबाज खेलेंगे. पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह ईशा नेगी को डेट कर रहे हैं. ईशा काफी खूबसूरत हैं और पेशे से सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर और इंटीरियर डेकोरेटर हैं. 

पंत और ईशा रिलेशनशिप में हैं

उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के अफेयर में कितनी सच्चाई थी ये तो वही बता सकते हैं लेकिन पंत के जवाब से इतना तो तय है कि वह अब इस रिश्ते में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं लेना चाहते हैं. ऊर्वशी रौतेला का उनका बार-बार जिक्र करना भी उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: Ind Vs Pak पड़ोसी भारी: Asia Cup में कहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज भारत का खेल न बिगाड़ दे, यहां भारी है पाक टीम 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement