Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

कार एक्सिडेंट के बारे में पहली बार खुलकर बोले ऋषभ पंत, जानें डॉक्टर ने उनसे क्या कहा

Rishabh Pant on His Car Accident: 30 दिसंबर 2022 को हुए कार हादसे के बारे में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने पहली बार खुलकर बात की और कई राज खोले.

Latest News
कार एक्सिडेंट के बारे में पहली बार खुलकर बोले ऋषभ पंत, जानें डॉक्टर ने उनसे क्या कहा

ऋषभ पंत

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चोट से उबरने की कोशिश में लगे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने थोड़ी बहुत प्रैक्टिस शुरू कर दी है. उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही पूरी तरह फिट हो जाए और फैंस को अपनी जुझारू बल्लेबाजी की झलक दिखाए. ऋषभ पंत अभी कितना फिट हैं और आईपीएल 2024 में वह कब से दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ेंगे, यह कहना मुश्किल हैं लेकिन फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में लाकर ये साफ कर दिया है कि अभी भी उनका विश्वास ऋषभ पंत पर बना हुआ है. 30 दिसंबर 2022 को भयानक कार दुर्घटना के दौरान पंत बुरी तरह घायल हो गए थे. उस बारे में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पहली बार खुलकर बात की और बताया कि उन्हें कैसा महसूस हुआ और उन्होंने जब डॉक्टर से बात की तो उन्हें क्या जवाब मिला. 

ये भी पढ़ें: सरफराज खान की टीम इंडिया में एंट्री, राहुल और जडेजा को होना पड़ा बाहर

पंत ने कहा कि ऐसा लगा था कि ‘इस दुनिया में उनका समय’ खत्म हो गया है. अपने होमटाउन रूड़की के पास जानलेवा दुर्घटना पर पहली बार खुलकर बात करते हुए पंत ने कहा कि 30 दिसंबर 2022 की सुबह एक डिवाइडर से टकराने के बाद अपनी मर्सिडीज गाड़ी में आग लगने के बाद उन्हें लगा था कि वह लगभग मर ही जाएंगे. दुर्घटना में पंत के दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया और उनके माथे पर दो चोटें आईं. यह 26 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज तब से क्रिकेट से दूर है. पंत ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘जीवन में पहली बार मुझे ऐसा लगा कि इस दुनिया में मेरा समय खत्म हो गया है. दुर्घटना के दौरान मुझे घावों के बारे में पता था लेकिन मैं भाग्यशाली था क्योंकि यह और भी गंभीर हो सकता था.’’ 

IPL Mini Auction में नजर आए थे पंत

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लग रहा था कि किसी ने मुझे बचा लिया है. मैंने डॉक्टर से पूछा कि मुझे ठीक होने में कितना समय लगेगा. उन्होंने कहा कि 16 से 18 महीने लगेंगे. मुझे पता था कि उबरने के इस समय को कम करने के लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी.’’ दुर्घटना के कारण पंत को मुंबई में सर्जरी करानी पड़ी और उम्मीद है कि वह आईपीएल में वापसी करेंगे. पिछले साल दुबई में आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होने के बाद पंत के आगामी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करने की उम्मीद है. 

22 दिसंबर 2022 को खेला था आखिरी मैच

पंत ने भारत के लिए आखिरी मैच 22 दिसंबर 2022 में बांलादेश में खेला था. उस सीरीज के बाद वह देश लौट आए थे तभी यह हादसा हुआ. पंत ने आखिरी टी20 मुकाबला भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2022 में ही 22 नवंबर को खेला था. 30 नवंबर 2022 को पंत ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला था. पंच के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया में केएस भरत, ईशान किशन, जितेश शर्मा, और केएल राहुल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी गई है. ऐसे में टीम में वापसी करने के लिए पंत को काफी मेहनत करनी होगी और इन खिलाड़ियों से खुद को बेहतर साबित करना होगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement