Advertisement

Rishabh Pant से मिलने पहुंचे दो जानी दुश्मन तो फैंस पूछने लगे, 'ये दोनों साथ कैसे आ गए?' 

Harbhajan Singh And Sreesanth Meets Rishabh Pant: ऋषभ पंत इन दिनों सर्जरी के बाद रिकवरी कर रहे हैं और रविवार को उनसे मिलने 3 पूर्व क्रिकेटर पहुंचे.

Rishabh Pant से मिलने पहुंचे दो जानी दुश्मन तो फैंस पूछने लगे, 'ये दोनों साथ कैसे आ गए?' 

Harbhajan Singh Meets Rishabh Pant With Raina and Sreesanth

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कार एक्सीडेंट के बाद अब ऋषभ पंत तेजी से रिकवर कर रहे हैं. हाल ही में उनसे (Rishabh Pant) मिलने के लिए हरभजन सिंह और सुरेश रैना पहुंचे. इन दोनों के साथ क्रिकेटर श्रीसंत भी थे जिसे देखकर फैंस काफी हैरान रह गए. आईपीएल (IPL) के पहले सीजन में श्रीसंत और भज्जी के बीच थप्पड़ कांड ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि उस बात के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे. 

हरभजन सिंह ने शेयर की तस्वीरें 
हरभजन सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखकर लग रहा है कि ऋषभ पंत तीनों क्रिकेटर से मिलकर काफी खुश हैं. भज्जी ने पंत को गले लगाते हुए भी एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है कि किसी भी दुर्घटना और मुसीबत से ज्यादा बड़ा है विश्वास और अपने अंदर उसे पार करने का साहस. 

यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ब्रेबॉर्न में लिखेंगी इतिहास या दिल्ली का रहेगा जलवा, फोन या टीवी पर ऐसे देखें लाइव मैच   

फैंस को तीनों की यह मुलाकात देखकर काफी अच्छा लग रहा है और पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

कुछ फैंस श्रीसंत और हरभजन के बीच सालों पहले हुए थप्पड़ कांड पर भी मजे लेते दिखे.


यह भी पढ़ें: IPL 2023 से पहले आया रोवमन पॉवेल का तूफान, सेंचुरियन में 18 गेंद में खेली 43 रनों की विध्वंसक पारी

हरभजन और श्रीसंत को एक फोटो में साथ देखकर कुछ फैंस कह रहे हैं कि यह पिक्चर ऑफ द डे है क्योंकि दोनों एक साथ हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement