Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Rishabh Pant: 'अंगूठा टूटा, हौसला नहीं', फ्रैक्चर के बाद भी मैनचेस्टर टेस्ट में खेलने उतरे ऋषभ पंत

Rishabh Pant: फ्रैक्चर के बावजूद ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट में बल्लेबाज़ी के लिए मैदान पर उतर आए हैं. हालांकि, विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी अब ध्रुव जुरेल निभा रहे हैं. फैंस उनके 'अंगूठा टूटा, हौसला नहीं' वाले जज्बे की तारीफ करते नहीं थक रहे.

Latest News
Rishabh Pant: 'अंगूठा टूटा, हौसला नहीं', फ्रैक्चर के बाद भी  मैनचेस्टर टेस्ट में खेलने उतरे ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image- X)

Add DNA as a Preferred Source

Rishabh Pant: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपने जज्बे से फैंस और क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान अंगूठे में फ्रैक्चर होने के बावजूद वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ गए. आपको बता दें कुछ समय पहले ही बीसीसीआई (BCCI) ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि पंत भले ही विकेटकीपिंग नहीं कर सकेंगे, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह बल्लेबाजी करने उतरेंगे. 

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत को एक गंभीर चोट का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड के गेंदबाज़ क्रिस वोक्स की गेंद पर उन्होंने रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन शॉट चूक गया और गेंद सीधे उनके दाहिने पैर के अंगूठे पर जा लगी. दर्द से तड़पते पंत तुरंत मैदान पर लंगड़ाते दिखे और मेडिकल टीम की सलाह के बाद उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल भेजा गया.

यहां देखें वीडियो 

स्कैन रिपोर्ट में सामने आया कि पंत के अंगूठे में फ्रैक्चर है. इसके चलते वह इस टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे. उनकी जगह युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरेल को कीपिंग की जिम्मेदारी दी गई है. लेकिन पंत की यह भावना ने सभी को प्रभावित किया है. पंत की यह हिम्मत और टीम के प्रति समर्पण सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है. फैंस उनके 'अंगूठा टूटा, हौसला नहीं' वाले जज्बे की तारीफ करते नहीं थक रहे. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement