Advertisement

Rishabh Pant Accident: अनिल कपूर और अनुपम खेर ने ऋषभ पंत से मुलाकात के बाद जो बताया उससे फैंस खुश हो जाएंगे

Anil Kapoor Anupam Kher Meet Pant: देहरादून के अस्पताल में ऋषभ पंत का इलाज चल रहा है. शनिवार की सुबह अनुपम खेर और अनिल कपूर ने उनसे मुलाकात की.

Rishabh Pant Accident: अनिल कपूर और अनुपम खेर ने ऋषभ पंत से मुलाकात के बाद जो बताया उससे फैंस खुश हो जाएंगे

Anil Kapoor And Anupam Kher Meets Rishabh Pant

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: क्रिकेटर ऋषभ पंत फिलहाल देहरादून के अस्पताल में भर्ती हैं और शनिवार को उनके कुछ और टेस्ट और एमआरआई होने हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनकी मां से फोन पर बात की है और जल्द उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया जा सकता है. इस बीच शनिवार की सुबह पंत से मिलने के लिए एक्टर अनिल कपूर और अनुपम खेर (Anil Kapoor Anupam Kher Meet Rishabh Pant) पहुंचे. दोनों ने क्रिकेटर के साथ करीब आधा घंटा बिताया और बाहर मीडिया से भी बात की. 

अनुपम खेर बोले, हमने बहुत हंसाया पंत को 
मीडिया से बात करते हुए अनुपम खेर और अनिल कपूर ने कहा कि हमने उनसे काफी देर बात की और अपनी बातों से उन्हें खूब हंसाया. खेर ने कहा, 'हम ऋषभ पंत से मिले और उनकी माता जी से भी मिले.  लोगों से ये अपील करते हैं कि उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करें.' 

दोनों एक्टर ने कहा कि पंत की स्थिति पहले से बेहतर है और वह खतरे से बाहर हैं. अनिल कपूर ने कहा कि उम्मीद है कि वह जल्द ठीक होकर क्रिकेट में वापसी करेगा. यहां आकर राहत मिली कि अब वह तेजी से ठीक हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत को इलाज के लिए दिल्ली किया जा सकता है एयरलिफ्ट, DDCA की टीम देहरादून रवाना 

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुआ था एक्सीडेंट 
शुक्रवार तड़के ऋषभ पंत की मर्सिडीज कार का एक्सीडेंट दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हो गया था. क्रिकेटर दिल्ली से अपने घर रूड़की लौट रहे थे. डिवाइडर से टकराने के बाद कार का विंडो स्क्रीन तोड़कर पंत ने जान बचाई थी. फिलहाल उनका देहरादून के अस्पताल में इलाज हो रहा है और बीसीसीआई भी लगातार डॉक्टरों के साथ संपर्क में है. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पंत की मां से फोन पर बात की है. बताया जा रहा है कि बेहतर ट्रीटमेंट के लिए क्रिकेटर को दिल्ली एयरलिफ्ट किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत के परिवार में कौन-कौन हैं? जानिए उनकी फैमिली की पूरी जानकारी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement