Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2023 Mini Auction: जिस शतकवीर पर पैसों के बारिश की थी उम्मीद रहा अनसोल्ड, आखिरी में इस टीम ने लगाई बोली 

Rilee Rossouw sold To DC: दिल्ली कैपिटल्स ने साउउ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज राइली रूसो को आखिरी में 4.6 करोड़ में खरीदा है.

IPL 2023 Mini Auction: जिस शतकवीर पर पैसों के बारिश की थी उम्मीद रहा अनसोल्ड, आखिरी में इस टीम ने लगाई बोली 

Rilee Rossouw Sold To delhi capitals ipl 2023

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) कई लिहाज से खास रहा है. जिन खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगने की उम्मीद की जा रही थी उन्हें भी पहले राउंड में खरीदार नहीं मिले. राइली रूसो इस साल प्रचंड फॉर्म में हैं लेकिन वह पहले राउंड में अनसोल्ड रहे. हालांकि दूसरे राउंड में दिल्ली कैपिटल्स ने साउथ अफ्रीका के धांसू खिलाड़ी को 4.6 करोड़ रकम में खरीदा है. यह खिलाड़ी टी20 में 2 शतक जड़ चुका है और दोनों शतक इसी साल लगाए हैं. 

Rilee Rossouw ने वर्ल्ड कप 2022 में जड़ा था शतक 
साउथ अफ्रीका के इस धाकड़ बल्लेबाज का बेस प्राइस 2 करोड़ था लेकिन पहले राउंड में किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं ली थी. दूसरे राउंड में रूसो के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने दिलचस्पी दिखाई और उन्हें 4.6 करोड़ की कीमत देकर खरीदा है. 

दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें टीम से जोड़ने के बाद वीडियो भी शेयर किया है जिसमें इस खिलाड़ी का वेलकम किया जा रहा है. राइली ने इस साल बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप 2022 में शतक भी लगाया था. 

यह भी पढ़ें: नंबर 1 ऑलराउंडर को नहीं मिला कोई खरीदार, आखिरकार KKR ने इतने में खरीदा

इस साल बेहतरीन फॉर्म में हैं राइली 
टी20 क्रिकेट में राइली रूसो का साल 2022 काफी शानदार रहा है. उन्होंने इस साल मैच में 46.50 के औसत और 176.30 के औसत से 372 रन बनाए हैं. इस साल इस खिलाड़ी ने 2 शतक और एक अर्धशतक जड़ा है. आईपीएल में आखिरी बार वह 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेले थे. हालांकि अपने देश की नीतियों की वजह से इसके बाद वह साउथ अफ्रीका टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. दूसरे लीग मुकाबलों में खेलते रहे थे. एक बार फिर उनकी साउथ अफ्रीका की टीम में वापसी हुई है और अब देखना है कि आईपीएल में वह क्या कमाल करते हैं. 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को आखिरी में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, बटलर ने किया रॉयल वेलकम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement