स्पोर्ट्स
RCB vs DC Dream11 Prediction: आरसीबी और डीसी के बीच मुकाबले से आप इन खिलाड़ियों को चुनकर अपनी परफेक्ट ड्रीम 11 टीम बना सकते हैं.
RCB vs DC Dream11 Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला 10 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली की टीम अब तक विजय रही है और अपने 3 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं आरसीबी की टीम भी ने 4 मैचों में 3 जीत हासिल की है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है. इस मैच से आप अपनी परफेक्ट ड्रीम 11 टीम बना सकते हैं और इन्हें अपना कप्तान और उपकप्तान चुन सकते हैं.
आरसीबी और डीसी के बीच अब तक 31 बार भिड़ंत हुई है. इस दौरान आरसीबी ने 19 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 11 बार दिल्ली को जीत मिली है. वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकला है. बेंगलुरु ने दिल्ली पर अपना दबदबा बनाए रखा है और टीम का पलड़ा भारी है. ऐसे में अब देखना ये होगा कि क्या आरसीबी अपना दबदबा कायम रखती है या डीसी वापसी करती है.
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगिसानी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी और यश दयाल.
केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.