Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

5 साल से रिलेशन, शादी का झूठा वादा... यौन उत्पीड़न के केस में फंसा RCB का ये स्टार गेंदबाज, FIR दर्ज

RCB Cricketer Yash Dayal: युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि जब मैंने शादी के लिए क्रिकेटर यश दयाल पर दवाब बनाया तो उन्होंने मेरे साथ शारीरिक हिंसा की और माफी मांग कर मुझे बहलाया.

Latest News
5 साल से रिलेशन, शादी का झूठा वादा... यौन उत्पीड़न के केस में फंसा RCB का ये स्टार गेंदबाज, FIR दर्ज

RCB Cricketer Yash Dayal

Add DNA as a Preferred Source

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलने वाले स्टार गेंदबाज यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में एक युवती ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है.  यश दयाल पर BNS की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है. 

युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि वह यश दयाल के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी. क्रिकेटर ने शादी का झूठा वादा करके लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. FIR में कहा गया है, 'यश दयाल ने मुझे अपने परिवार से मिलवाया था. जिन्होंने मुझे बहू सामान दर्ज भी दिया और मैंने रिश्ते को पूरी सच्चाई और समर्पण के साथ निभाया. लेकिन यश ने इस रिश्ते को सिर्फ शारीरिक और भावनात्मक शोषण के लिए इस्तेमाल किया.'

युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि जब मैंने शादी के लिए यश दयाल पर दवाब बनाया तो उन्होंने मेरे साथ शारीरिक हिंसा की और माफी मांग कर मुझे बहलाया. इस व्यवहार से मैं भावनात्मक रूप से टूटती गई. मेरा आत्मविश्वास पूरी तरह टूट गया और आर्थिक-मानसिक रूप से वह पूरी तरह क्रिकेटर पर निर्भर हो गई. वह लंबे समय तक डिप्रेशन में रही जिसके लिए इलाज करवाना पड़ा.

कई बार सुसाइड करने की हुई कोशिश
शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि उसने कई बार सुसाइड करने की भी कोशिश की, क्योंकि वह मानसिक पीड़ा से निकल नहीं पा रही थी. आरोप है कि यश दयाल और उनका परिवार झूठी सांत्वना देता रहा कि वह बहू बनकर उनके घर आएगी. बाद में उसे पता चला कि क्रिकेटर ने इसी तरह का रिश्ता दूसरी कई लड़कियों के साथ भी रखा था. यह जानने के बाद वह पूरी तरह से टूट गई.


पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन यश दयाल को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर आगे की जांच की जाएगी. जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

(With IANS input)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement