Advertisement

RCB vs PBKS Final: अगर आरसीबी ने दोहराई ये गलती तो हार तय! पिछले 3 फाइनल भी इसी का हुए थे शिकार

RCB vs PBKS Final: आरसीबी और पंजाब के बीच अहमदाबाद में आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. इस सीजन अगर आरसीबी ने वहीं पुरानी गलतियां दोहराई तो अंजाम भी वहीं होगा.

Latest News
RCB vs PBKS Final: अगर आरसीबी ने दोहराई ये गलती तो हार तय! पिछले 3 फाइनल भी इसी का हुए थे शिकार

IPL 2025

Add DNA as a Preferred Source

RCB vs PBKS Final: आईपीएल 2025 का सफर अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. इस बार दोनों ही टीम आरसीबी और पंजाब अपनी पहली ट्रॉफी तलाश रही है. इस सीजन आईपीएल को एक नया चैम्पियन मिलने वाला है. दोनों ही में से जो भी जितेगा उसका यह पहला आईपीएल खिताब होगा. इससे पहले भी तीन बार आरसीबी फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा. लेकिन अगर इस बार भी आरसीबी ने वहीं गलती दोहराई जो वह पिछले तीन फाइनल में दोहराती आई है तो फिर इस बार भी मुश्किलें बढ़ जाएंगी. 

इस वजह से हार गई तीनों फाइनल
आरसीबी की टीम साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 144 रन चेज में 6 रन से चूक गई थी. इसके बाद साल 2011 में चेन्नई  के खिलाफ आरसीबी 206 रन चेज करने में कामयाब नहीं हुई थी. 2016 आईपीएल फाइनल में भी चेजिंग में वही गलती दोहराई और टीम को 8 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था. इससे ये तो समझ में आ ही गया होगा कि आरसीबी को हर बार रनचेज करते हुए गलती की है. 

ये भी पढ़ें-खान सर के रिसेप्शन पार्टी की सामने आईं तस्वीरें, लाल जोड़े में घूंघट में दिखीं पत्नी

ये हुई हर बार गलती
दरअसल इन तीनों मैचों में आरसीबी या तो ऑपनिंग जोड़ी ने दम तोड़ दिया या फिर मिडिल ऑर्डर ने सब बंटाधार कर दिया. तीनों फाइनल को देखें तो चेजिंग आरसीबी की सबसे बड़ी कमी रही है और हर बार इस टीम को हार का सामना करना पड़ा हैं. उधर पंजाब का भी टॉप ऑर्डर एकदम धुआंधार है. इसलिए आरसीबी को गेंदबाजों को बॉलिंग भी एकदम कसी हुई करनी पडे़गी. इस मैच पर सभी की नजरें खास तौर पर ऑपनिंग जोड़ी पर रहेगा. अगर आरसीबी को मैच जीतना है तो टॉप आर्डर को आज करिश्मा करके दिखाना पड़ेगा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement