Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

विराट-रोहित के बाद टीम इंडिया के एक और स्टार ने फैंस को दिया झटका, टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही लिया संन्यास

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली-रोहित शर्मा के अलावा टीम इंडिया के इस स्टार क्रिकेटर ने भी संन्यास की घोषणा कर दी है.

Latest News
विराट-रोहित के बाद टीम इंडिया के एक और स्टार ने फैंस को दिया झटका, टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही लिया संन्यास

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया है और दूसरा बार खिताब जीता है. लेकिन इस वर्ल्ड कप के बाद कई फैंस के दिल टूट गए, क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. वहीं अब एक और खबर सामने आई है. दरअसल, विराट और रोहित के बाद एक और दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास ले लिया है. टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की है. 

आपको बता दें कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद संन्यास का ऐलान किया है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों ने संन्यास लेने का ऐलान किया है, जिसके बाद फैंस काफी दुखी भी हैं, जो अपने फेवरेट क्रिकेटर को दोबारा टी20 खेलते हुए नहीं देख पाएंगे. हालांकि रवींद्र जडेजा ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम के अकाउंट पर जानकारी दी है. 

जडेजा ने इस तरह दी जानकारी

जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कहता हूं. देश के लिए खेलना जैसे गर्व के साथ दौड़ने वाले एक घोड़े की तरह है. मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा. टी20 वर्ल्ड कप जीतना एक सपने के सच होने जैसा था. मेरा टी20 इंटरनेशनल करियर का काफी अच्छा रहा है. आप सभी की यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद."

अब तक ऐसा रहा टी20i करियर

रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए काफी दमदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपने बल्ले के साथ साथ अपनी गेंद से भी कमाल किया है. उन्होंने 74 मैचों में की 41 पारियों में 127.46 के स्ट्राइक-रेट से 515 रन बनाए हैं. इसके अलावा  उन्होंने 71 पारियों में 54 विकेट भी झटके हैं. 


यह भी पढ़ें- PM Modi ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद Rohit-Virat से फोन पर की बात, जानें क्या हुई बातचीत


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement