Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Rahul Dravid: टीम इंडिया का दुनिया में क्यों बज रहा है डंका? राहुल द्रविड़ ने बताई पर्दे के पीछे की सच्चाई

राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट टीम के बेहद मजबूत होने की असली वजह बताई है. टीम इंडिया के पूर्व कोच का मानना है कि अब टैलेंट देश के हर कोने से निकलकर आ रहा है.

Latest News
Rahul Dravid: टीम इंडिया का दुनिया में क्यों बज रहा है डंका? राहुल द्रविड़ ने बताई पर्दे के पीछे की सच्चाई

राहुल द्रविड़.

Add DNA as a Preferred Source

राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि बढ़ते टैलेंट पूल की बदौलत भारतीय क्रिकेट बेहद शक्तिशाली बन गया है. हाल ही में अपनी कोचिंग में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले द्रविड़ का मानना है कि बड़े शहरों के क्रिकेटरों का दबदबा खत्म हो गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट के बेहद मजबूत होने की असली वजह देश के हर कोने से निकलकर आ रहे टैलेंट हैं, जो पहले नहीं हुआ करता था.


ये भी पढ़ें: 'वो कोयला ही है...' युवी के पिता योगराज सिंह ने अब अर्जुन तेंदुलकर को लपेटा, देखें वीडियो 


द्रविड़ ने माउंट जॉय क्रिकेट क्लब के 50 साल पूरे होने के जश्न के दौरान कहा, "अगर आप आज भारतीय क्रिकेट को देखें, तो यह बेहद मजबूत और शक्तिशाली है. इसका एक बड़ा कारण यह है कि टैलेंट हर जगह से, देश के हर कोने से आती है."

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि अगर आप गुंडप्पा विश्वनाथ के समय में जाएं या जब मैं अपना करियर शुरू कर रहा था, तब भी ज्यादातर टैलेंट बड़े शहरों या कुछ चुनिंदा राज्यों से आती थीं. छोटी जगहों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी क्रिकेट खेलने के लिए बड़े शहरों में आना पड़ता था. मेरा मानना है कि मौजूदा दौर में आप देख रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट में हर जगह से खिलाड़ी आ रहे हैं."

द्रविड़ ने आगे कहा कि इसके कारण भारतीय घरेलू क्रिकेट के स्तर में भी सुधार हुआ है. उन्होंने कहा, "आप अब रणजी ट्रॉफी के स्तर को देखिए, आप किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते हैं. मैं किसी का अनादर नहीं कर रहा हूं, लेकिन जब मैंने खेलना शुरू किया था तब दक्षिण क्षेत्र में तमिलनाडु और हैदराबाद को छोड़कर हम अन्य टीमों के प्रति थोड़े आश्वस्त होकर खेलते थे. मगर अब आप ऐसा नहीं कर सकते हैं. हर टीम मजबूत है."

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement