Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

R Ashwin Withdraws From Rajkot Test: ऐसा क्या हुआ कि राजकोट टेस्ट छोड़ घर चले गए अश्विन?

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच के बीच घर लौटे आर अश्विन. जानिए क्या है वजह.

Latest News
R Ashwin Withdraws From Rajkot Test: ऐसा क्या हुआ कि राजकोट टेस्ट छोड़ घर चले गए अश्विन?

आर अश्विन

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच के बीच आर अश्विन घर लौट गए हैं. उनकी फैमिली में कोई मेडिकल इमरजेंसी आ गई है. जिसकी वजह से अश्विन ने टेस्ट टीम से अपना नाम वापस ले लिया है. जिसका मतलब है कि वह तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. BCCI ने अपने प्रेस रिलीज में कहा कि इस मुश्किल में घड़ी में बोर्ड और टीम अश्विन के साथ है.

टीम इंडिया अब राजकोट में अश्विन के बिना खेलेगी. बीसीसाई ने कहा कि खिलाड़ियों और उनके करीबियों का स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है. साथ ही बोर्ड ने सभी से गुजारिश की कि अश्विन की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए. 

बोर्ड ने शुक्रवार को देर रात अपने प्रेस रिलीज में कहा, "बीसीआई इस चैंपियन क्रिकेटर और उनके परिवार को पूरा सपोर्ट करती है. खिलाड़ियों और उनके करीबियों का स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है. बोर्ड अश्विन और उनकी फैमिली की प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश करता है. क्योंकि वे चनौतीपूर्ण सयम से गुजर रहे हैं."

साथ ही बीसीसीआई ने आगे कहा कि बोर्ड और टीम अश्विन को हर जरूरी मदद पहुंचाना जारी रखेगी. जरूरत पड़ने पर सहायता पहुंचाने के लिए बातचीत के दरवाजे खुले रहेंगे.

आज ही अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए थे 500 विकेट

राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन के खेल में अश्विन ने इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉली का शिकार कर टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए. वह 500 टेस्ट विकेट क्लब में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बने. उनसे पहले ये कारनामा महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने किया था. कुंबले जहां 105 टेस्ट मैचों में 500 टेस्ट विकेट के आंकड़े तक पहुंचे थे. वहीं अश्विन ने सिर्फ 98 मैचों में यह मुकाम हासिल किया. वह मुथैया मुरलीधरन (87 मैच) के बाद दूसरे सबसे तेज 500 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने.

बराबरी पर खड़ा है मैच

मैच की बात करें तो भारत की पहली पारी 445 रन पर समाप्त हुई. जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं. बेन डकेट 133 रन बनाकर खेल रहे हैं. अश्विन और सिराज ने एक-एक विकेट चटकाए.  भारत के पास 238 रनों की बढ़त है, लेकिन अश्विन के बिना अब मुश्किलें बढ़ गई हैं. 


ये भी पढ़ें: 20 ही मिनट में दूसरी बार बैटिंग के लिए आना पड़ा Ajinkya Rahane को... जानें क्या है मामला


देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement