Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs BAN: अश्विन ने रचा इतिहास... इस मामले में सचिन तेंदुलकर से भी निकले आगे, विराट कोहली तो आस पास भी नहीं

R Ashwin: टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रन के विशाल अंतर से हराया. इस मुकाबले में आर अश्विन ने बल्ले और गेंद के साथ यादगार प्रदर्शन किया. इसी के साथ उन्होंने एक खास मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है.

Latest News
IND vs BAN: अश्विन ने रचा इतिहास... इस मामले में सचिन तेंदुलकर से भी निकले आगे, विराट कोहली तो आस पास भी नहीं

आर अश्विन.

Add DNA as a Preferred Source

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला गया. टीम इंडिया ने इस मैच के चौथे ही दिन (22 सितंबर) 280 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की. 515 रन के टारगेट का पीछा कर रही बांग्लादेश की टीम 234 रन पर ही ढेर हो गई. दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर आर अश्विन ने 6 विकेट चटकाए. इससे पहले उन्होंने भारत की पहली पारी के दौरान 113 रन बनाए थे. अश्विन ने चेन्नई टेस्ट में अपने इस यादगार प्रदर्शन के साथ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है.


ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ ठोका शतक, तो स्टैंड में खुशी से झूम उठे उनके पिता; रिएक्शन वायरल 


इस मामले में सचिन से निकले आगे

अश्विन ने अपने घरेलू मैदान पर बल्ले और गेंद से धमाल मचाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता. इसी के साथ उन्होंने एक खास मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच प्लस प्लेयर ऑफ सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में अब तक 10 प्लेयर ऑफ द मैच और इतने ही प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है. वहीं सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में कुल मिलाकर 19 बार ये अवॉर्ड जीता. एक्टिव भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली ने टेस्ट में 10 प्लेयर ऑफ द मैच प्लस 3 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीते हैं. यानी वह अश्विन से काफी पीछे हैं.

टेस्ट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच प्लस प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय

  • आर अश्विन - 20 (10 प्लेयर ऑफ द मैच प्लस 10 प्लेयर ऑफ द सीरीज)
  • सचिन तेंदुलकर - 19 (14 प्लेयर ऑफ द मैच प्लस 5 प्लेयर ऑफ द सीरीज)
  • राहुल द्रविड़ - 15 (11 प्लेयर ऑफ द मैच प्लस 4 प्लेयर ऑफ द सीरीज)
  • अनिल कुंबले - 14 (10 प्लेयर ऑफ द मैच प्लस 4 प्लेयर ऑफ द सीरीज)
  • वीरेंद्र सहवाग - 13 (8 प्लेयर ऑफ द मैच प्लस 5 प्लेयर ऑफ द सीरीज)
  • विराट कोहली - 13 (10 प्लेयर ऑफ द मैच प्लस 3 प्लेयर ऑफ द सीरीज)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement