Advertisement

PSL 2025: IPL 2025 नीलामी में अनसोल्ड रहने वाले विदेशी क्रिकेटरों पर पाकिस्तान ने लुटाए पैसे, लिस्ट में कई दिग्गज शामिल

PSL 2025 draft : पाकिस्तान सुपर लीग 13 के डॉफ्ट्र में उन खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला. जिनको आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने खरीदा नहीं था.

PSL 2025: IPL 2025 नीलामी में अनसोल्ड रहने वाले  विदेशी क्रिकेटरों पर पाकिस्तान ने लुटाए पैसे, लिस्ट में कई दिग्गज शामिल
Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में जिन खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला. वो अब पाकिस्तान सुपर लीग का रुख कर चुके है. इसमें बड़े - बड़े विदेशी क्रिकेटर शामिल है. लिस्ट में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन से लेकर इंग्लैंड के जेसन रॉय तक का नाम शामिल है. 

इस बार पाकिस्तान सुपर लीग अपने तय समय पर नहीं खेला जा रहा है. जिसका फायदा उसको मिल रहा है. दरअसल जिस समय पर  पीएसएल खेला जाता था. उस टाइम पर चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है. जिसकी वजह से इस बार पीएसएल और आईपीएल एक साथ खेला जाएगा. 

इन खिलाड़ियों की हुई चांदी 

आईपीएल में जलवा बिखरने वाले केन विलियमसन, जेसन रॉय, डेविड वार्नर, डेरिल मिचेल और जेसन होल्डर को किसी टीम ने नहीं खरीदा था. जिसकी वजह से इन सभी को पाकिस्तान का रुख करना पड़ा. इन विदेशी क्रिकेटरों की चांदी हो गई है. मगर सभी को भारत से काफी कम पैसा मिलेगा. 

कराची किंग्स ने डेविड वार्नर, केन विलियमसन, एडम मिल्ने और मोहम्मद नबी को खरीदा है. जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने मार्क चैपमैन और फिन एलन को अपने साथ जोड़ा है. मुल्तान सुल्तान ने माइकल ब्रेसवेल  को लिया. वही लाहौर कलंदर्स ने डेरिल मिचेल को खरीदा. इसके अलावा टॉम कोहलर-कैडमोर को पेशावर जल्मी ने आरटीएम कार्ड के जरिए अपने साथ बनाए रखा है. 

IPL में अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ियों को मिले खरीददार

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के रिले मेरेडिथ, मैथ्य शॉर्ट, सीन एबॉट और टॉम कुरेन, शे होप, कुशल मेंडिस को पीएसएल ड्रॉफ्ट में चुन लिया गया है. इसके अलावा अभी कई विदेशी खिलाड़ियों को  पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का मौका मिल सकता है. 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement