Advertisement

यूपी- मथुरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, मथुरा- पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, पोस्टमैन की हत्या के आरोपियों से मुठभेड़, दूसरी मुठभेड़ में लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार, यूपी में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, मुठभेड़ में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार | बांग्लादेश में आज नई सरकार का शपथग्रहण, तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद चुनाव में हासिल की बड़ी जीत, | फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुंबई पहुंचे, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा, मुंबई में PM मोदी और मैक्रों की मुलाकात होगी, PM मोदी और मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक होगी, मुंबई से दिल्ली आएंगे PM मोदी और इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच कई अहम समझौते होंगे, 19 फरवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे इमैनुएल मैक्रों, AI इम्पैक्ट समिट 2026 में भी हिस्सा लेंगे दोनों

PSL 2023: पाकिस्तान में चला धोनी का हेलीकॉप्टर, देखती रह गई जनता और सोचते रह गए खिलाड़ी

PSL 2023: राशिद खान ने इस्लामाबाद युनाइटेड के खिलाफ 2 चौके और 1 छक्के के साथ गेंदबाजी में भी कमाल किया और 8 रन देकर 2 विकेट झटके.

PSL 2023: पाकिस्तान में चला धोनी का हेलीकॉप्टर, देखती रह गई जनता और सोचते रह गए खिलाड़ी

psl 2023 rashid khan helicopter-shot-hit-99-meter-six-in-psl-lahore-qalandars-vs-islamabad-united

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) 2023 के 16वें मुकाबे में लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) और इस्लामाबाद युनाइटेड (Islamabad United) के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में मेजबान टीम ने शादाब खान (Shadab Khan) की कप्तानी वाली इस्लामाबाद युनाइटेड को 110 रनों से करारी शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर कलंदर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 200 रन बनाए. 201 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में इस्लामाबाद की पूरी टीम 90 रन पर ढेर हो गई. इस तरह लाहौर कलंदर्स ने लगातरा दूसरा मुकाबला जीत कर अंक तालिका में पहले स्ठान पर कब्जा कर लिया. 

IND vs AUS: इंदौर टेस्ट से पहले ग्लेन मैकग्रा ने खोले कई राज़, बताई ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी गलती

राशिद ने लगाया हेलिकॉप्टर शॉट

इस मुकाबले में राशिद खान ने कमाल का प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने अपना फेवरेट शॉट दिखाया और गेंद को 99 मीटर दूर भेज दिया. फखर जमान को बोल्ड करने वाले टॉम करन की गेंद पर राशिद खान ने हेलिकॉप्टर शॉट लगाया. उन्होंने अपनी 18 रन की पारी में 2 चौके और 1 छक्का जड़ा. राशिद की पारी की बदौलत टीम 200 के आंकड़े को छूने में सफल रही लेकिन इस मैच की सबसे खास पलों में राशिद खान को वो छक्का रहा. 

लाहौर कलंदर्स की ओवर से अब्दुल्ला शफिक ने 45 रन की पारी खेली तो फकर जमान ने 23 गेंदों में 36 और सैम बिलिंग्स ने 23 गेंद में 33 रन की पारी खेली. सिकंदर राजा 10 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे. इस पारी में कोई भी बल्लेबाज दहाई कां आंकड़ा पार नहीं कर सका लेकिन फिर भी टीम 200 के आंकड़े को छूने में कामयाब रही. इस्लामाबाद युनाइटेड के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और पूरी टीम 90 रन पर ढेर हो गई. राशिद खान ने 3 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement