Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

PSL 2023: मुल्तान सुल्तान की रहेगी बादशाहत या कराची किंग्स मचाएगी धूम, भारत में यहां देखें लाइव घमासान 

MS Vs KRK Live Streaming: मुल्तान सुल्तान और कराची किंग्स बुधवार को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. भारत में भी मैच लाइव देख सकते हैं.

PSL 2023: मुल्तान सुल्तान की रहेगी बादशाहत या कराची किंग्स मचाएगी धूम, भारत में यहां देखें लाइव घमासान 

Multan Sultans Vs Karachi Kings Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में भी रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं और क्रिकेट फैंस टी20 मैच का खूब लुत्फ ले रहे हैं. बुधवार को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में कराची किंग्स के सामने मुल्तान सुल्तान की चुनौती होगी. दोनों ही टीमों में पावर हिटर्स की भरमार है और मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा रही है. मुल्तान के पास इमाद वसीम और मैथ्यू वेड जैसे सितारे हैं तो मुल्तान सुल्तान के पास भी कीरेन पोलार्ड और डेविड मिलर जैसे पावर हिटर हैं. इस मुकाबले का लाइव लुत्फ भारत में भी घर बैठे ले सकते हैं.

पीएसएल 2023 का 11वां मुकाबला कौन सी टीमों के बीच है? 
पीएसएल 2023 (PSL 2023) का 11वां मुकाबला मुल्तान सुल्तान बनाम कराची किंग्स के बीच है. 

यह भी पढे़ं: वेलिंगटन में एंडरसन-ब्रॉड की जोड़ी बरपाएगी कहर या बल्लेबाज लाएंगे तूफान, जानें कैसी है बासिन रिजर्व की पिच  

मुल्तान सुल्तान बनाम कराची किंग्स का मुकाबला कहां खेला जाएगा? 
मुल्तान सुल्तान बनाम कराची किंग्स का यह मुकाबला बुधवार, 22 फरवरी को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.  

Multan Sultans Vs Karachi Kings के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा? 
भारतीय समयानुसार मुल्तान सुल्तान बनाम कराची किंग्स का मुकाबला शाम 6.30 बजे से शुरू  होगा. टॉस आधा घंटा पहले होगा. 

मुल्तान सुल्तान बनाम कराची किंग्स के बीच इस मुकाबले को भारत में लाइव कैसे देख सकते हैं?
पीएसएल 2023 के भारत में लाइव टेलीकास्ट का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. यहां मैच का लाइव प्रसारण कमेंट्री के साथ देख सकते हैं. 

यह भी पढे़ं: IPL 2023: आईपीएल इतिहास के ये 3 मुकाबले हैं सुपरहिट, रोहित बनाम धोनी का रोमांचक मैच याद है?

Multan Sultans Vs Karachi Kings लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं? 
पीएसएल 2023 के मैच मोबाइल या लैपटॉप पर भी देख सकते हैं. सोनीलिव ऐप (Sonyliv App) और Fancode ऐप पर मैच की स्ट्रीमिंग की जाएगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement