Advertisement

PSL 2023: होमग्राउंड पर मोहम्मद रिजवान की टीम को धूल चटाने के लिए कराची किंग्स तैयार, यहां देखें रोमांचक घमासान 

Karachi Kings Vs Multan Sultans: पीएसल में रविवार को कराची किंग्स के पास मुल्तान सुल्तांस से पिछली हार का बदला लेने का मौका है. यहां देखें लाइव मैच.

PSL 2023: होमग्राउंड पर मोहम्मद रिजवान की टीम को धूल चटाने के लिए कराची किंग्स तैयार, यहां देखें रोमांचक घमासान 

Karachi Kings vs Multan Sultans Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पीएसएल 2023 (PSL 2023) हर मैच के साथ और रोमांचक होता जा रहा है. रविवार को कराची किंग्स के सामने मुल्तान सुल्तांस की चुनौती है. दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला काफी करीबी था और मोहम्मद रिजवान की टीम ने 3 रनों से मैच जीता था. अब कराची किंग्स के सामने पुरानी हार का बदला लेने का मौका है. अगर आप भारत में लाइव मुकाबले का लुत्फ लेना चाहते हैं तो यहां सारी डिटेल मौजूद है. 

कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस मैच कब खेला जाएगा? 
पीएसएल 2023 का 14वां मैच कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच रविवार, 26 फरवरी को खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: 'तू बाहर मिल तूझे छोड़ूंगा नहीं', सौरव गांगुली ने शोएब मलिक को सरेआम दी थी धमकी

Karachi Kings vs Multan Sultans का यह मुकाबला कहां खेला जाएगा? 
कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस का यह मुकाबला कराची नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार कितने बजे से शुरू होगा? 
PSL 2023 का 14वां मुकाबला कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच है. भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा. 

कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच यह मुकाबला भारत में टीवी पर लाइव कैसे देख सकते हैं? 
पीएसएल 2023 के सभी मुकाबलों के लाइव प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर है. यहां आप लाइव कमेंट्री के साथ मैच का लुत्फ ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: जिस बल्लेबाज ने दुनियाभर के गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के, उसकी वाइफ की खूबसूरती के सामने पानी भरती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस  

KRK Vs MS Live Streaming मोबाइल या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं? 
कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप (Sonyliv App) पर की जाएगी. इसके अलावा FANCODE (फैनकोड) पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement