Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

'मैं RCB को पहली बार IPL ट्रॉफी दिलाऊंगा...' 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज का बड़ा बयान

6 गेंदों में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज ने आईपीएल में आरसीबी को लेकर एक बड़ा दावा किया है. यहां जानिए स्टार बल्लेबाज ने क्या कहा है.

Latest News
'मैं RCB को पहली बार IPL ट्रॉफी दिलाऊंगा...' 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज का बड़ा बयान

Royal Challenger Bangalore

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में पिछले कुछ दिन पहले साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला गया था. वहीं साउथ दिल्ली के दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली थी. इतना ही नहीं एक बल्लेबाज ने 6 गेंदों में 6 छक्के भी लगा दिए थे. वहीं अब उस बल्लेबाज ने आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके अलावा विराट कोहली को लेकर भी बात की है. आईपीएल के इतिहास में आरसीबी ने एक बार भी ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है, जिसे लेकर साउथ दिल्ली के प्रियांश आर्य ने बड़ा दावा किया है. आइए जानते हैं कि युवा स्टार बल्लेबाज ने क्या कहा है. 

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के प्रियांश आर्य ने नॉर्थ दिल्ली के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली थी और मैच में 6 गेंदों में 6 छक्के भी जड़े थे. वहीं अब प्रियांश आर्य ने आईपीएल में अपनी फेवरेट टीम को लेकर भी बात की है और ये भी बताया है कि उनके फेवरेट क्रिकेटर कौन है. स्पोर्ट्स यारी के बात करते हुए प्रियांश आर्य ने कहा, "मैं आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए खेलना चाहता हूं. क्योंकि विराट कोहली मेरी फेवरेट क्रिकेटर हैं. आरसीबी ने अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है. हालांकि अगर मैं आरसीबी के लिए खेलता हूं, तो टीम को चैंपियन बनाने के लिए अपना सौ प्रतिशत दूंगा."

6 गेंदों में 6 छक्कों पर ये बोलें आर्य

प्रियांश आर्य ने 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने पर कहा, "मुझे दो या तीन छक्कों पर नहीं बल्कि चौथा छक्का लगाने के बाद लगने लगा कि मैं 6 छक्के लगा सकता हूं. हालांकि आयुष बदोनी ने भी मुझसे कहा कि ऐसा टाइम कम बार ही मिलता है. पहली चार गेंदों में चार छक्के लगा दो, फिर आगे बढ़ते रहना." प्रियांश आर्य ने दिल्ली प्रीमियर लीग में 50 गेंदों में दमदार शतकीय पारी खेली थी. इस दौरान आर्य ने 10 चौके और 10 छक्कों की मदद से 120 रन बनाए थे. 

टीम ने बना दिए 300 से भी ज्यादा रन

दिल्ली प्रीमियर लीग की टीम साउथ दिल्ली ने नॉर्थ दिल्ली के खिलाफ 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना दिए थे. आर्य ने 50 गेंदों में 120 रनों की पारी खेली. इसके अलावा आयुष बदोनी ने 55 गेंदों में 165 रनों की पारी खेली थी. बदोनी ने अपनी पारी में 19 छक्के और 8 चौके भी लगाए थे. इस मैच को साउथ दिल्ली ने 112 रनों से जीता था. नॉर्थ दिल्ली 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 196 बनाए थे.


यह भी पढ़ें- महज 16 की उम्र में इस गेंदबाज ने 159 साल के रिकॉर्ड को किया धराशायी, 10 विकेट लेकर रचा इतिहास  


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement