Advertisement

Prithvi Shaw ने निधि तपाड़िया के साथ लगा दी रिलेशन पर मुहर, वीडियो में देखें लव बर्ड्स कैमरे के सामने कैसे ब्लश करते दिखे

Prithvi Shaw Nidhi Tapadia At IIFA: आईपीएल 2023 में अरने खराब प्रदर्शन की वजह से आलोचना झेल रहे पृथ्वी शॉ फिलहाल ब्रेक पर हैं. हाल ही में उन्हें IIFA अवॉर्ड के दौरान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ देखा गया है. दोनों ने साथ में पोज भी दिए. 

Prithvi Shaw ने निधि तपाड़िया के साथ लगा दी रिलेशन पर मुहर, वीडियो में देखें लव बर्ड्स कैमरे के सामने कैसे ब्लश करते दिखे

Prithvi Shaw Seen With Girlfriend

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) आईपीएल 2023 में अपनी खराब फॉर्म की वजह से काफी आलोचना झेल चुके हैं. हालांकि अब क्रिकेट से कुछ दिनों की छु्ट्टी लेकर वह पर्सनल लाइफ इंजॉय कर रहे हैं. उन्हें आइफा अवॉर्ड के दौरान निधि तपाड़िया के साथ देखा गया. दोनों के डेट करने की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं लेकिन अब तक दोनों में से किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की थी. हालांकि आईफा (IIFA) अवॉर्ड नाइट में दोनों साथ नजर आए और मीडिया के सामने पोज भी दिए.  

कैमरे के सामने ब्लश करते दिखे 
अवॉर्ड शो में पृथ्वी शॉ और निधि तपाड़िया दोनों ब्लैक आउटफिट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे. निधि ने साड़ी पहनी थी जबकि पृथ्वी जैकेट और बूट्स के साथ गले में अपनी ट्रेडमार्क मोटी व्हाइट गोल्ड चेन पहनकर आए थे. दोनों ने कैमरे के सामने पोज भी दिए लेकिन इस दौरान क्रिकेटर काफी ब्लश करते दिखे.

यह भी पढ़ें: क्लोजिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह और डिवाइन का धमाकेदार परफॉर्मेंस, CSK Vs GT मैच से पहले पावर-पैक शो  

एक्ट्रेस निधि तपाड़िया के साथ रिलेशनशिप पर लगा दी मुहर 
दोनों के रिलेशनशिप में होने की बातें पहले से ही कही जा रही हैं. मुंबई में कई बार पृथ्वी और निधि को साथ देखा गया है लेकिन दोनों में से किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है. हालांकि अब साथ में अवॉर्ड शो में आकर उन्होंने एक तरह से अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है. निधि तपाड़िया ने सीआईडी, सावधान इंडिया जैसे कई शो में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने तेलगू और साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में भी काम किया है. इंस्टाग्राम पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और फिटनेस वीडियो शेयर करती हैं. 

यह भी पढ़ें: Shubman Gill 100 IPL: कुछ ऐसी थी शुभमन गिल की पारी, तस्वीरों में कैसे बनाए ताबड़तोड़ 129 रन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement