Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

जो खेलेगा वो खिलेगा...कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले एथलीटों से मिले PM मोदी, वायरल हुई वीडियो

PM Modi Meet Athletes: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दमदार प्रदर्शन करने वाले एथलीटों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Latest News
जो खेलेगा वो खिलेगा...कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले एथलीटों से मिले PM मोदी, वायरल हुई वीडियो

PM Modi Meet Athletes (Photo X) 

Add DNA as a Preferred Source

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने काफी दमदार प्रदर्शन किया है. इस बार टूर्नामेंट में कई खेल नहीं खेले गए, जिसके बाद भी भारत ने कई मेडल अपने नाम किए हैं. भारत ने इस बार कुल 39 मेडल अपने नाम किए हैं. हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दमदार प्रदर्शन करने वाले एथलीटों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि पीएम मोदी और एथलीटों में इस मुलाकात के बाद क्या कहा है. 

पीएम मोदी ने शेयर की वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें विमेंस 51 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीतने वाली बॉक्सर साक्षी चौधरी ने "हैलो फ्रैंड्स, मैं साक्षी चौधरी. आज हम सभी कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट को आदरणीय प्रधानमंत्री सर ने बुलाया है. हमें इस पर काफी गर्व महसूस हो रहा है. हमें प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई. वो बहुत विनम्र हैं."इसी वीडियो में आगे पीएम मोदी ने कहा, "जो खेलेगा, वो खिलेगा, ऑलवेज चियर फोर भारत." अपनी बात खत्म करते हुए पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ 'भारत माता की जय' का उद्घोष बी किया. 

कॉमनवेल्थ में भारत ने जीते 13 गोल्ड

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 39 मेडल अपने नाम किए हैं, जिसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. भारत इस शानदार प्रदर्शन के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं में 23 पुरुष एथलीट्स ने 23 मेडल हासिल किए, जिनमें 5 गोल्ड, 13 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल थे. वहीं, महिला एथलीट्स ने 16 मेडल जीते हैं, जिसमें 8 गोल्ड, 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं. 

इस संस्करण में भारतीय मु्क्केबाजों ने अपना दमखम दिखाया. सभी 10 मुक्केबाजों ने मेडल हासिल किए. इनमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल थे. एथलेटिक्स में देश ने कुल 16 मेडल जीते, जिसमें 3 गोल्ड, 7 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज मेडल हैं. वहीं, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में देश ने 16 मेडल जीते हैं. इस बार जूडो में भी भारत ने अपना लोहा मनवाया. देश के 4 जूडोका ने मेडल हासिल किए. भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता. एक ही दिन अस्मिता डे ने विमेंस 48 किग्रा में और हर्ष सिंह ने मेंस 60 किग्रा में देश को गोल्ड दिलाए.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement