Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

PKL 2024 Schedule: प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के लिए शेड्यूल जारी, इन शहरों में होंगे मुकाबले; जानें पूरी डिटेल्स

PKL 2024 Schedule: प्रो कबड्डी लीग 2024 के लिए शेड्यूल का ऐलान हो गया है. इस दिन पहला मुकाबला खेला जाएगा और इन शहरों में आयोजन होगा.

Latest News
PKL 2024 Schedule: प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के लिए शेड्यूल जारी, इन शहरों में होंगे मुकाबले; जानें पूरी डिटेल्स

PKL 2024 Schedule

Add DNA as a Preferred Source

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन यानी पीकेएल 2024 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. इस सीजन की शुरुआत अगले महीने 18 अक्टूबर से होने वाली है. पीकेएल 2024 का आगाज हैदराबाद में तेलुगु टाइटन्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाएगा. जबकि पहले दिन दो मुकाबले खेले जाने है. वहीं दूसरा मैच यू मुंबा और दबंग दिल्ली के बीच होगा. हालांकि प्लेऑफ के आयोजन को लेकर अभी जानकारी नहीं दी गई है, जो बाद में घोषणा हो सकती है. 

तीन तरण में खेला जाएगा सीजन

आपको बता दें कि इस बार पीकेएल का 11वां सीजन तीन चरण में खेला जाएगा. इसका पहला चरण 18 अक्टूबर से 9 नवंबर तक हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि दूसरा चरण 10 नवंबर से 1 दिसंबर तक दूसरे चरण के लिए नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेला जाना है. वहीं तीसरा चरण 3 दिसंबर से 24 दिसंबर तक पुणे के बालेवाड़ी बैडमिंटन स्टेडियम में खेला जाएगा. 

कितने बजे से शुरू होंगे मुकाबलें

प्रो कबड्डी लीग 2024 का आयोजन देश के तीन शहरों में होगा. पीकेएल 2024 के मुकाबले हैदराबाद, नोएडा और पुणे में खेले जाएंगे. इस बार एक शहर एक चरण के मैच खेले जाएंगे, जबकि कुल तीन चरण हैं, जो तीन शहरमों में खेले जाने हैं. इस सीजन हर दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच रात 8 बजे से, जबकि दूसरा मैच रात 9 बजे से खेला जाएगा. हालांकि पहले चरण में 1 नंवबर को रेस्ट डे भी दिया गया यानी सभी खिलाड़ी एक दिन के लिए अच्छी तरह आराम कर सकते हैं.

पीकेएल 2024 की कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

प्रो कबड्डी लीग 2024 के सभी मैचों को सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर होगी. पिछले सीजन यानी पीकेएल 2023 में पुनेरी पलटन ने फाइनल में हरियाणा स्टीलर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था. हालांकि इस बार ये सीजन और भी रोमांचक होने वाला है. 


यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल खेलने हैं इतने मैच, यहां जानिए 2024 में अब कैसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement