Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Pro Kabaddi के 1000वें मुकाबले में शुभम शिंदे ने किया कमाल, मनिंदर ने आखिरी रेड से पलट दी बाजी

Pro Kabaddi League 2023-24: प्रो कबड्डी लीग 2023-24 में सोमवार को पीकेएल के इतिहास का 1000वां मुकाबला खेला गया, जहां बंगाल वॉरियर्स ने सांस रोक देने वाले मुकाबले में बुल्स को हराया.

Latest News
Pro Kabaddi के 1000वें मुकाबले में शुभम शिंदे ने किया कमाल, मनिंदर ने आखिरी रेड से पलट दी बाजी

प्रो कबड्डी लीग का 1000वां मुकाबला, फोटो क्रेडिट- ट्विटर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रो कबड्डी लीग 2023-24 में सोमवार को सीजन का 73वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में सीजन 7 की चैंपियन बंगाल वॉरियर्स और सीजन 6 की चैंपियन बेंगलुरु बुल्स आमने सामने थीं. यह प्रो कबड्डी के इतिहास के 1000वां मुकाबला भी था. इस मैच में कई दिग्गज खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ उतरे और उम्मीद के मुताबिक कांटे की टक्कर देखने को मिली. इस मैच का फैसला आखिरी पल में हुआ और मनिंदर सिंह ने अपने डबल प्वॉइंट रेड मार कर बंगाल वॉरियर्स को जीत दिला दी. इस मैच में वॉरियर्स के डिफेंडर शुभम शिंदे ने कमाल का प्रदर्शन किया और अपना हाई 5 भी पूरा किया. 

ये भी पढ़ें: सचिन की बेटी पैसे कमाने के लिए करती हैं इस ऐप का इस्तेमाल? जानें असली सच

मनिंदर सिंह ने मैच में कुल 9 अंक हासिल किए तो डिफेंडर शुभम शिंदे के नाम 7 टैकल प्वॉइंट्स दर्ज हुए. बेंगलुरु बुल्स के भरत ने मैच में सुपर 10 पूरा किया और वह 10 अंक हासिल करने वाले इस मैच में इकलौते खिलाड़ी रहे. मैच की शुरुआत में ही बुल्स ने अपनी रेडिंग प्वॉइंट की ताकत को दिखाया और भरत के कुछ बेहतरीन रेड की बदौलत 5वें मिनट में बुल्स ने 5-2 से बढ़त बना ली. हालांकि बुल्स के डिफेंडर मनिंदर सिंह को ज्यादा देर खामोश नहीं कर सके और उन्होंने भरत और सुरजीत सिंह को बाहर करने के लिए डबल-पॉइंट रेड मारी. 

शिंदे की पकड़ ने बुल्स को किया पस्त

मैच के 12वें मिनट में बुल्स ने फिर भी 9-7 की बढ़त बना ली. हालांकि, डिफेंडर्स शुभम शिंदे और जसकीरत सिंह ने टैकल प्वाइंट हासिल किए, जिससे वॉरियर्स ने 16वें मिनट में स्कोर 10-10 से बराबर कर लिया. कुछ ही देर बाद नितिन कुमार ने सौरभ नांदल और नीरज नरवाल को आउट कर बुल्स को ऑल आउट कर दिया, जिससे बंगाल की बढ़त 15-11 हो गई. मैट पर शुभम शिंदे डिफेंस और मनिंदर सिंह ने रेडिंग विभाग में कमाल करना जारी रखा और पहले हाफ तक वॉरियर्स को 19-12 से आगे कर दिया.

मनिंदर ने बचा हुआ काम किया पूरा

भरत ने रेड मारी और सुरजीत सिंह ने दूसरे हाफ के शुरुआती मिनटों में मनिंदर सिंह को टैकल किया, लेकिन वॉरियर्स ने फिर भी 19-16 से बढ़त बनाए रखी. 28वें मिनट में बुल्स ने बंगाल को ऑल आउट कर दिया और 21-20 से आगे हो गई. लेकिन 31वें मिनट में शुभम शिंदे ने भरत को टैकल किया और वॉरियर्स को 23-24 से गेम में बनाए रखा. वॉरियर्स ने 37वें मिनट में ऑल आउट करके 32-27 की अच्छी बढ़त ले ली. मनिंदर सिंह ने खेल के अंत में एक और डबल-पॉइंट रेड मारी, जिससे वॉरियर्स ने जीत पक्की कर ली. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement