स्पोर्ट्स
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंटरनेशनल सीजन 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रै्क्ट में इन 25 खिलाड़ियों को शामिल किया है. वहीं बाबर आजम और शाहीन अफरीदी पर बड़ा फैसला लिया गया है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंटरनेशनल सीजन 2024-25 के लिए 25 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है. इस लिस्ट में 5 नए खिलाड़ी भी शामिल हैं और ये कॉन्ट्रैक्ट 1 जुलाई 2024 से लागू है. वहीं पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम पर पीसीबी ने बड़ा फैसला लिया है और साथ ही मोहम्मद रिजवान पर भी चौंकाने वाले फैसला लिया गया है. हालांकि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर गाज गिरी है. आइए जानते हैं कि पीबीसी ने किन खिलाड़ियों को शामिल किया है और कौनसे 5 नए खिलाड़ी आए हैं.
ए कैटेगरी से बाहर हुए शाहीन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में चार कैटेगरी रखी है, जिसमें ए, बी, सी और डी हैं. हालांकि सबसे ऊची कैटेगरी ए हैं और उसके बाद अन्य कैटेगरी हैं. पीसीबी ने बाबर आजम पर चौंकाने वाला फैसला किया है और सभी को हैरान कर दिया है. वहीं शाहीन पर गाज गिर गई है और उन्हें ए कैटेगरी से बाहर कर दिया गया है. पीसीबी ने अपने कॉन्ट्रैक्ट की ए कैटेगरी में सिर्फ 2 खिलाड़ियों को लिया है और बाकी स्टार्स खिलाड़ी बी और सी कैटेगरी में हैं.
इस कैटेगरी में 5 नए खिलाड़ी
आपको बता दें कि पीसीबी ने सभी 5 नए प्लेयर्स की कैटेगरी डी में रखा है. इस कैटेगरी में बाबर आजम के रिप्लेसमेंट कामरान गुलाम का भी नाम शामिल हैं. इसके अलावा भी कई युवा खिलाड़ियों को पीसीबी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है.
इस तरह है कैटेगरी में बाटें गए खिलाड़ी
यह भी पढ़ें- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में Mohammed Shami की होगी सरप्राइज एंट्री, BCCI ने बनाया ये प्लान
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.