स्पोर्ट्स
PBKS vs CSK Dream11 Prediction: आईपीएल 2025 का 22वां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
Punjab Kings vs Chennai Super Kings Dream11 Prediction: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 22वां मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल 2025 में सीएसके का प्रदर्शन काफी निराशजनक गया है. टीम को 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत मिली है. ऐसे में टीम पंजाब को उसके घर पर हराना चाहेगी और वापसी की उम्मीद रखना चाहेगी. आइए जानते हैं कि मु्ल्लांपुर की पिच रिपोर्ट कैसी है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसका बोलबाला रहता है.
पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 30 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सीएसके ने 16 बार जीत हासिल की है और जबकि पंजाब ने 14 मैच जीते हैं. दोनों के बीच सर्वश्रेष्ठ स्कोर 240 रनों का है, जो सीएसके ने बनाया था. वहीं सबसे छोटा स्कोर पंजाब को 92 रनों का है. दोनों टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती है और आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं.
पंजाब- श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, जोश इंगलिस, हरनूर पन्नू, प्याला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, हरप्रीत बराड़, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, एरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट और प्रवीण दुबे.
चेन्नई- ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल और मथीशा पथिराना.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.