Advertisement

Champions Trophy 2025: पैट कमिंस का चैंपियंस ट्रॉफी खेलना मुश्किल, स्टीव स्मिथ बन सकते हैं कप्तान

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लग सकता है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने पैट कमिंस के चोट पर बड़ी अपडेट दी है.

Latest News
Champions Trophy 2025: पैट कमिंस का चैंपियंस ट्रॉफी खेलना मुश्किल, स्टीव स्मिथ बन सकते हैं कप्तान
Add DNA as a Preferred Source

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है. जिसके पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़ा झटका लग सकता है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेना मुश्किल हो गया है.

उनकी चोट पर हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बड़ी अपडेट दी है. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कमिंस टखने की चोट की समस्या से जूझ रहे हैं. 

पैट कमिंस के चोट पर आई बड़ी अपडेट

ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका के दौरे पर है. जहां वो 2 मैचों की टेस्ट सीरीज और 2 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रवाना हो जाएगी. ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कमिंस के चोट पर कहा कि उनका चैंपियंस ट्रॉफी खेलना मुश्किल लग रहा है. वही जोश हेजलवुड का भी तय समय पर फिट होने मुश्किल दिखाई दे रहा है. 

एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने आगे कहै कि अगले कुछ दिन में स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी. अगर कमिंस फिट नही हो पाते हैं तो हमें नए कप्तान का ऐलान करना होगा.

स्टीव स्मिथ या ट्रेविस हेड को मिल सकती है कप्तानी 

पैट कमिंस अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होते हैं. तो ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया को नया कप्तान चुनना होगा.  कप्तानी के रेस में आगे स्टीव  स्मिथ और ट्रेविस हेड को आगे माना जा रहा है.

लेकिन पहले नंबर पर स्टीव स्मिथ है. स्मिथ के पास कप्तानी का अनुभव मौजूद है. जिसकी वजह से उनको ऐसी स्थिति में टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है. 
 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement