स्पोर्ट्स
Nitesh Kumar Gold Medal in Paralympics: भारत के बैडिमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीत लिया है. नितेश ने मेंस सिंगल्स SL3 के फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के शटलर को हराया है.
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल मिल गया है. बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने मेंस सिंगल्स SL3 में गोल्ड पर कब्जा कर लिया है. आज (2 सितंबर) फाइनल मुकाबले में उन्होंने ग्रेट ब्रिटेन के शटलर डेनिल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से मात दी. दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. 1 घंटा और 20 मिनट तक चले मुकाबले में अंत में नितेश ने बाजी मारी. इसी के साथ पेरिस पैरालंपिक में भारत के खाते में कुल 9 मेडल हो गए हैं.
Another Gold🥇for India in Paris Paralympics by 🇮🇳 Nitesh Kumar.#Paris2024 #Cheer4Bharat #Paralympics2024 @mansukhmandviya @IndiaSports @MIB_India @PIB_India @DDNewslive @ParalympicIndia @PCI_IN_Official @DDIndialive @AkashvaniAIR @Media_SAI @niteshnk11 pic.twitter.com/ZJlUuwNAIc
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 2, 2024
पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय शटलर बने नितेश
फाइनल में नितेश कुमार ने पहला सेट आसानी से जीत लिया था, लेकिन दूसरे सेट में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी ने वापसी कर ली. दूसर सेट में एक समय स्कोर 16-16 से बरारबर था, लेकिन इसके बाद नितेश पिछड़ गए. डेनियल बेथेल ने ये सेट 21-18 से जीता. तीसरे और निर्णायक सेट में नितेश ने बेहतरीन खेल दिखाया और 23-21 से सेट और मुकाबला अपने नाम कर लिया. नितेश पैरालंपिक गेम्स में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. इससे पहले प्रमोद भगत ने टोक्यो पैरालंपिक में SL3 कैटेगरी में ही गोल्ड पर कब्जा जमाया था.
SL3 कैटेगरी उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके शरीर के एक हिस्से में मामूली विकार या उनके दोनों पैर प्रभावित होते हैं. इसके अलावा अंगों की अनुपस्थिति वाले प्लेयर भी इसी कैटेगरी में आते हैं और वे आधी चौड़ाई वाले कोर्ट पर खेलते हैं.
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की झोली में अब 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज हो गए हैं. नितेश से पहले निशानेबाज अवनि लखेरा ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था. टॉप सीड नितेश ने सेमीफाइनल में जापानी शटलर को सीधे सेटों में मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी. 2009 में एक दुर्घटना में उनका बायां पैर स्थायी रूप से विकलांग हो गया था.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.