Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

भारत ने पैरालंपिक खेलों में अपने नाम किए दो और मेडल, नवदीप सिंह ने जीता सिल्वर पर जानें क्यों दिया गया उन्हें गोल्ड

पेरिस पैरालंपिक में भारत के मेडल्स की संख्या अब 29 हो गई है. दसवें दिन भारत ने दो और मेडल अपने नाम कर लिए हैं.

Latest News
भारत ने पैरालंपिक खेलों में अपने नाम किए दो और मेडल, नवदीप सिंह ने जीता सिल्वर पर जानें क्यों दिया गया उन्हें गोल्ड
Add DNA as a Preferred Source

पेरिस पैरालंपिक में भारत का जोरदार प्रदर्शन जारी है. दसवें दिन भारत की झोली में दो और मेडल आए. जैवलिन थ्रोअर नवदीप ने मेंस जैवलिन थ्रो F41 कैटेगरी में नवदीप गोल्ड मेडल जीता वहीं, सिमरन शर्मा ने महिलाओं की 200 मीटर T12 कैटेगरी के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता. अब इसी के साथ भारत के पदकों की संख्या 29 हो गई है और अंक तालिका में भारत 15वें नंबर पर है. भारत अबतक 7 गोल्ड, 9 स‍िल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है.  

सिल्वर को गोल्ड में बदला
जैवलिन थ्रो में नवदीप ने और ईरान के सादेग बेत सयाह आगे पीछे चलते रहे लेकिन अपने तीसरे थ्रो में नवदीप ने 47.32 मीटर के साथ नंबर पर जगह बना ली. चौथे थ्रो में भी कोई उनसे आगे नहीं निकल सका लेकिन पांचवें थ्रो में फिर ईरानी एथलीट ने 47.64 मीटर के साथ पहले नंबर पर कब्जा कर लिया. आखिर में नवदीप की झोली में सिल्वर मेडल आया. इसके बाद ईरान के एथलीट को कोड ऑफ कंडक्ट का दोषी पाया गया और उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया जिसके बाद नवदीप को गोल्ड मेडल विजेता घोषित किया गया. बता दें, ईरान के एथलीट एक झंडा दिखा रहे थे. ऐसा दावा किया गया कि झंडे से सयाह कोई राजनीतिक संदेश देना चाहते थे जो कि पैरालंपिक के नियमों के खिलाफ है. 


ये भी पढ़ें-इंग्लैंड का तेज गेंदबाज अचानक बन गया स्पिनर, देखें वायरल VIDEO


200 मीटर में सिमरन ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
दूसरी ओर सिमरन ने वूमेन्स 200 मीटर स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. सिमरन ने अपने गाइड के अभय सिंह के साथ मिलकर 24.75 सेकेंड में 200 मीटर की रेस पूरी की और तीसरा स्थान हासिल किया. इस इवेंट का गोल्ड क्यूबा की ओमारा डूरंड (23.62 सेकेंड) और सिल्वर वेनेजुएला की अलेहांद्रा पेरेज (24.19) ने जीता. बता दें, पैरालंप‍िकस गेम्स में ये भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement