Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Paris Paralympic 2024: 7 महीने की 'प्रेगनेंट' लेकिन फिर भी नहीं मानी हार, पैरालंपिक 2024 में मेडल जीतकर रचा इतिहास

Paris Paralympic 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में इस देश की एथलीट नमे प्रेगनेंट होने के बाद भी मेडल जीत लिया है और इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करवा लिया है.

Latest News
Paris Paralympic 2024: 7 महीने की 'प्रेगनेंट' लेकिन फिर भी नहीं मानी हार, पैरालंपिक 2024 में मेडल जीतकर रचा इतिहास

Paris Paralympic 2024

Add DNA as a Preferred Source

मां अपने बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए हर मुमकिन कोशिश करती है और कहा भी जाता है कि मां ही सबसे बड़ी योद्धा होती है. ये बात पेरिस पैरालंपिक में एक स्टार एथलीट ने करके भी दिखाया है. पेरिस पैरालंपिक 2024 के खेल 28 अगस्त से खेले जा रहे हैं, जो 8 सितंबर तक खेले जाएंगे. इस बीच एक एथलीट ने प्रेगनेंट होने के बाद भी हार नहीं मानी है. 7 महीने की प्रेगनेंट एथलीट ने मेडल जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. ऐसे में इस कारनामे के बाद दुनियाभर में उनकी तारीफ हो रही है और साथ ही उनके जज्बे को सलाम कर रही है.  

पेरिस पैरालंपिक 2024 में 31 अगस्त को ग्रेट ब्रिटेन की स्टार एथलीट जोडी ग्रिनहम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. लेकिन इसमें खास बात ये है कि जोडी 28 हफ्ते यानी 7 महीनें की प्रेगनेंट हैं और उसके बाद उन्होंने पैरालंपिक में हिस्सा लिया. उन्होंने विमेंस कंपाउंड के आर्चरी खेल में ग्रेट ब्रिटेन की ही फोएबे पैटर्सन पाइन को ब्रॉन्ज मुकाबले में 142-141 के स्कोर से जीत हासिल की. बता दें कि हारने वाली फोएबे पैटर्सन ने टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड अपने नाम किया था. हालांकि जोडी ने गर्भवती होने के बाद भी पैरालंपिक में हिस्सा लिया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. 

जोडी ग्रिनहम बाएं हाथ से विकलांग हैं और वो दाएं हाथ से आर्चरी करती हैं. हालांकि उन्होंने सिंगल आर्चरी में पदक जीत लिया है. इसके अलावा उन्होंने मिक्स्ड टीम कंपाउंड के क्वार्टर फाइनल भी जगह बनाई है. जोडी का ये मैच आज यानी 2 सितंबर सोमवार को खेला जाएगा. जोडी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद एक बयान भी दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि जब वो निशाना साध रही थी, तो पेट में बच्चा किक मार रहा था. 

मेडल जीतने के बाद ये बोलीं एथलीट

एक रिपोर्ट के अनुसार, जोडी ग्रिनहम ने मेडल जीतने के बाद कहा, "जब मैं निशाना लगा रही थी तो उस वक्त बच्चा पेट के अंदर किक मार रहा था. मुझे ऐसा लग रहा था कि बच्चा पूछ रहा है कि मम्मी आप क्या कर रही हो? हालांकि मेरे पेट में मौजूद सपोर्ट बबल एक प्यारी याद दिलाता है. मुझे खुद पर गर्व है और मैंने कई मुश्किलों का सामना किया है. ये बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है, लेकिन मैं और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं." 


यह भी पढ़ें- इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ ये T20 इंटरनेशनल मैच, महज 10 गेंदों में चेज हुआ टारगेट  


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement