Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Paris Olympics में गोल्ड जीतने वाली Imane Khelif नहीं हैं महिला, मेडिकल रिपोर्ट में सच आया सामने!

Imane Khelif: ईमान खलीफा जेंडर विवाद को लेकर फिर से चर्चा में आ गई हैं और रिपोर्ट में बताया गया है कि वो महिला नहीं है.

Latest News
Paris Olympics में गोल्ड जीतने वाली Imane Khelif नहीं हैं महिला, मेडिकल रिपोर्ट में सच आया सामने!

Imane Khelif

Add DNA as a Preferred Source

पेरिस ओलंपिक 2024 में अल्जारिया की महिला बॉक्सर ईमान खलीफा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. लेकिन उनके लिए गोल्ड इतना आसान नहीं था. क्योंकि उन्हें जेंडर विवाद का सामना करना पड़ा था. ओलंपिक 2024 में खलीफा पर बायोलॉजिकल पुरुष होने का आरोप लगा था. वहीं अब खलीफा को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. वहीं अब रिपोर्ट में आया है कि खलीफा पूरी तरह से पुरुष है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है. 

मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि एक लीक मेडिकल रिपोर्ट की वजह से ईमान खलीफा जांच के दायरे में आ गई हैं. रिपोर्ट की माने तो, इसमें कहा गया है कि उसके आंतरिक अंडकोष और एक XY गुणसूत्र संरचना है, जो 5-अल्फा रिडक्टेस की कमी के रूप में जाने वाली आनुवंशिक स्थिति का संकेत हैं. 

हमेशा चर्चा में रहती हैं खलीफा

आपको बता दें कि ईमान खलीफा अक्सर अपने जेंडर को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. खलीफा पुरुष से महिला बनी थी. उसके बाद से उनके जेंडर को लेकर विवाद होते रहते हैं. 2023 में वर्ल्ड बॉक्लिंग चैंपियनशिप से भी उन्हें जेंडर के कारण बाहर होना पड़ा था. वहीं अब लीक मेडिकल रिपोर्ट की वजह से वो एक बार भी चर्चा में आ गई है.

पेरिस ओलंपिक 2024 में जीता था गोल्ड

ईमान खलीफा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला 66 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था. उन्होंने चीन की यांग लियू को फाइनल में हराकर इतिहास रचा था. लेकिन इस मैच से पहले वो जेंडर को लेकर चर्चा में आई थी. लेकिन इंटरनेशनल कमेटी का कहना था कि वो मानकों पर खरी उतरी हैं और उन्हें हिस्सा लेने दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 'ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से नहीं हरा पाएंगे' बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज के कड़वे बोल

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement