Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट को इस दिन मिलेगा सिल्वर मेडल! CAS ने दिया बड़ा अपडेट

Vinesh Phogat Medal Case: रेसलर विनेश फोगाट ने कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में अपील की थी कि उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिया जाए. अब CAS ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बड़ा अपडेट दिया है.

Latest News
Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट को इस दिन मिलेगा सिल्वर मेडल! CAS ने दिया बड़ा अपडेट

विनेश फोगाट.

Add DNA as a Preferred Source

भारत की रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल मिलने पर सस्पेंस बना हुआ है. 50 किलोवर्ग फ्रीस्टाइल इवेंट के फाइनल से पहले विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था. 7 अगस्त को मुकाबले के दिन विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया था. इसके बाद विनेश ने कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पेर्ट (CAS) में अपील की थी कि उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिया जाए. इस मामले पर CAS ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बड़ा अपडेट दिया है.


ये भी पढ़ें: PM मोदी ने नीरज चोपड़ा को लगाया फोन, बोले- मन से गोल्ड.. 


इस दिन आएगा विनेश के मेडल मामले पर फैसला

CAS की ओर से आज (9 अगस्त) को विनेश फोगाट के मामले में बयान जारी किया गया. इस बयान में उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट की ओर से 7 अगस्त को एप्लीकेशन दी गई थी. इसमें विनेश ने शुरू में निवेदन किया था कि उनको फाइनल में क्वालिफाई करने की अनुमति दी जाए और वह गोल्ड मेडल मुकाबले के लिए योग्य मानी जाएं. 

CAS ने आगे कहा कि विनेश के मामले में एड हॉक डिवीजन प्रक्रिया तेज है, लेकिन एक घंटे के भीतर योग्यता पर फैसला देना संभव नहीं है. मामले को ऑस्ट्रेलिया की जज डॉ एनाबेल बेनेट एसी एससी (Dr Annabell Bennett AC SC) के पास भेजा गया है. इस मामले में वह एकमात्र मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगी. डॉ बेनेट आज विनेश की याचिका पर सुनवाई करने वाली हैं. हालांकि फैसले के लिए इंतजार करना पड़ा सकता है.

विनेश के मेडल मामले पर फैसला ओलंपिक खत्म होने से पहले आने की उम्मीद है. पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन 11 अगस्त को हो रहा है. यानी विनेश को मेडल मिलेगा या नहीं, यह रविवार को ही पता चल पाएगा.

उधर ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई किए जाने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उनके पास पहला ओलंपिक मेडल जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन वजन अधिक होने के कारण फाइनल वाले दिन उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement

Advertisement