Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: Vinesh Phogat हुईं फाइनल से पहले Disqualify, इस कारण टूटी गोल्ड की उम्मीद

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, महिला रेसलर विनेश फोगाट फाइनल मुकाबले से बाहर हो गई हैं.

Latest News
Paris Olympics 2024: Vinesh Phogat हुईं फाइनल से पहले Disqualify, इस कारण टूटी गोल्ड की उम्मीद

Paris Olympics 2024 

Add DNA as a Preferred Source

पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, महिला रेसलर विनेश फोगाट फाइनल मुकाबले से बाहर हो गई हैं.  विनेश ने बीती रात यानी 6 अगस्त को सेमीफाइनल मुकाबला 5-0 से अपने नाम किया था और फाइनल में जगह बनाई थी. इतना ही नहीं विनेश ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर भी बनी थी. फोगाट से सभी भारतीय फैंस को गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन अब उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है. क्योंकि विनेश इस वजह से ओलंपिक 2024 से डिस्क्वालिफाई हो गई हैं. 

इस वजह से हुईं डिस्क्वालिफाई

आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को ज्यादा वजन के कारण महिला कुश्ती के 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. इसके साथ ही भारत की गोल्ड की उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं. फोगाट के डिस्क्वालिफाई घोषित करने के बाद इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने अपना बयान भी जारी किया है. उन्होंने बताया है कि फोगाट 50 किग्रा से कुछ ही ग्राम ज्यादा थी, जिसकी वजह से वो बाहर हुई हैं.  

भारतीय ओलंपिक संघ ने जारी किया बयान

विनेश फोगाट के फाइनल से पहले बाहर होने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा, "हमें ये बताते हुए खेद हा रहा है कि विनेश फोगाट फाइनल से पहले डिस्क्वालिफाई हो गई हैं. रात भर टीम के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उसका वजन कुछ ग्राम 50 किलोग्राम से ज्यादा हो गया. हालांकि  इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी. भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती है."

जीत की हैट्रिक के साथ फाइनल में किया था प्रवेश

आपको बता दें कि विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में सबसे पहले वर्ल्ड चैंपियन को राउंड-16 में 3-2 से हराया था. उसके बाद क्वार्टरफाइनल में दमदार जीत हासिल की थी. हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें एक तरफा 5-0 जीत मिली थी. इस तरह फोगाट ने एक ही दिन जीत की हैट्रिक लगाई थी. इतना ही नहीं फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय रेसलर बनी थी. 


यह भी पढ़ें- एक या दो नहीं बल्कि भारत की झोली में आ सकते हैं 4 गोल्ड, जानें पूरे 12वें दिन का शेड्यूल 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement