Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: शूटिंग में भारत को लगा झटका, रोइंग में मेडल की उम्मीद

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को शूटिंग खेल में बड़ा झटका लगा है. भारत की दोनों टीमें मेडल रेस से बाहर हो गई हैं. जबकि रोइंग में उम्मीदें बाकी है.

Latest News
Paris Olympics 2024: शूटिंग में भारत को लगा झटका, रोइंग में मेडल की उम्मीद

पेरिस ओलंपिक 2024 

Add DNA as a Preferred Source

पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज हो चुका है, जिसका समापन 11 अगस्त को होना है. ओलंपिक 2024 के खेल भी शुरू हो गए हैं. वहीं भारत को शूटिंग में झटका लगा है. दरअसल, शूटिंग में भारत की दो टीमों ने हिस्सा लिया था. अर्जुन बाबूता और रमिता जिंदल और एलावेनिल और संदीप की जोड़ियां मेडल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है. इसके अलावा पुरुषों की सिंगल स्कल्स हीट्स में बलराज पंवार ने चौथे स्थान पर जगह बनाई है.

बलराज पंवार ने चौथे स्थान पर बनाई जगह

पेरिस ओलंपिक 2024 में रोइंग मेन्स सिंगल्स स्कल्स हिट्स में भारत के बलराज पंवार ने चौथे स्थान पर अपनी जगह पक्की की है. हालांकि वो सीधा क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सके हैं. लेकिन अब वो 28 जुलाई रविवार को रेपेचेज इवेंट में हिस्सा लेने के लिए तैयार है. इसी वजह से भारत की रोइंग में मेडल जीतने की उम्मीदें अभी भी बाकी हैं. 

शूटिंग में भारत को लगा झटका

पेरिस ओलंपिक में 27 जुलाई को शूटिंग का खेल हुआ था. शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड में भारत की टीम मेडल की रेस से बाहर हो गई है. शूटिंग में अर्जुन बाबूता और रमिता जिंदल की जोड़ी 7वें स्थान पर और एलावेनिल और संदीप की जोड़ी 12वें स्थान पर रही. 

आपको बता दें कि अभी भी भारत को आज मेडल की उम्मीदें है. अभी सिर्फ एक ही टीम मेडल की रेस से बाहर हुई है. लेकिन आज भारत को बैडमिंटन, हॉकी, नौकायन, टेबल टेनिस, टेनिस, शूटिंग और सिंगल शूटिंग और बॉक्सिंग जैसे खेल खेलने हैं. हालांकि शूटिंग में मिक्स्ड टीम मेडल राउंड में क्वालीफाई करने में असफल रही है. 


यह भी पढ़ें- हॉटस्टार-जियो सिनेमा नहीं, यहां होगी भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement