Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में हारे, अब भारत को ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद

Paris Olympics 2024: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अपने सेमीफाइनल मुकाबले में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से हार गए हैं. अब भारत को ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद है.

Latest News
 Paris Olympics 2024: लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में हारे, अब भारत को ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद
Add DNA as a Preferred Source

Paris Olympics 2024: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन बैडमिंटन पुरुष एकल वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला हार गए हैं. लक्ष्य सेन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेल रहे थे. लक्ष्य ने इस मुकाबले में शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन उसे बरकरार नहीं रख पाए. दूसरी तरफ डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन दोनों ही गेम में भी लक्ष्य पर भारी पड़े.

डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन  22-20, 21-14 से लक्ष्य को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. लक्ष्य के लिए ये पेरिस ओलंपिक का अब तक का सफर काफी अच्छा रहा. यहां तक की सेमीफाइनल के मुकाबले में भी उन्होंने पहले सेट में अच्छा प्रदर्शन किया था. यहां तक की उन्होंने दूसरे सेट में भी बढ़त बना ली थी.

एक समय लक्ष्य 7-0 से आगे चल रहे थे. फिर बीच में दौर आया कि वह 14-19 से पीछे हो गए. लक्ष्य दूसरे सेट के अंत तक काफी पीछे हो गए थे. उसके बाद वो आगे बढ़त नहीं बना पाए और दूसरी तरफ से डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन उन पर हावी होते चले गए.  

कौन है विक्टर एक्सेलसन

डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन पिछले दो ओलंपिक में एकल पदक जीते हैं और 2022 में टोक्यो में विश्व चैंपियनशिप भी जीती थी. एक्सेलसन ड्रॉप शॉट और कोर्ट में बड़े स्मैश मारने में माहिर हैं. एक्सेलसन ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं. अब इन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 के बैंडमिंटन फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

कब होगा फाइनल मुकाबला
एक्सेलसन अब अपना फाइलन मुकाबला थाइलैंड के Kunlavut Vitidsarn के साथ खेलेगा. वहीं लक्ष्य सेन अपना ब्रांज मेडल मुकाबला मलेशिया के खिलाड़ी Lee Zii Jia के साथ खेलेंगे. कल यानी 5 अगस्त को भारतीय समय अनुसार ब्रांज मेडल मुकाबला शाम 6 शुरु होगा. इसके बाद फाइन मैच डेनमार्क के एक्सेलसन और थाइलैंड के Kunlavut Vitidsarn के बीच होगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement