स्पोर्ट्स
Paris Olympics 2024 Day 12: पेरिस ओलंपिक 2024 में 7 अगस्त को 12वें दिन का खेल खेला जाएगा. आज भारत को झोली में 1 या 2 नहीं बल्कि 4 गोल्ड आने की उम्मीद है.
पेरिस ओलंपिक 2024 में 7 अगस्त को 12वें दिन का खेल खेला जाएगा. वहीं भारत को ओलंपिक के 11वें दिन के खेल में काफी सफलताएं भी मिली. हालांकि कुछ जगाहों पर निराशा भी हाथ लगी. भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल में जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा. वहीं महिला रेसलिंग में विनेश फोगाट में इतिहास रचा और फाइनल में जगह बनाई. इसके अलावा आज मीराबाई चानू भीगोल्ड के लिए एक्शन में नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि भारत की झोली में आज कितने पदक आ सकते हैं.
आपको बता दें कि भारत की झोली में 12वें दिन के खेल में कुल 4 गोल्ड आने की उम्मीदें हैं. दरअसल, आज विनेश फोगाट फाइनल मुकाबला खेलेंगी. इसके अलावा मीराभाई चानू गोल्ड के लिए लड़ने वाली हैं. वहीं स्टीपलचेज 3000 मीटर का फाइनल और मैराथन रेस का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इन सभी फाइनल में भारतीय खिलाड़ियं ने जगह बनाई है और भारत को उम्मीद हैं कि आज गोल्ड झोली में आ जाएगा.
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का शेड्यूल (7 अगस्त)
एथलेटिक्स
गोल्फ
टेबल टेनिस
वेटलिफ्टिंग
कुश्ती
यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम की हार, टूटी गोल्ड की उम्मीदें, ब्रॉन्ज का मौका बाकी
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.