Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024 Day 11: कंधा टूटने पर भी लड़ती रहीं निशा, भारत ने गंवाया मेडल, क्या Hockey रचेगी इतिहास? जानें पूरे दिन का शेड्यूल

पेरिस ओलंपिक 2024 के 11वें दिन यानी 6 अगस्त को भारत की झोली में कितने मेडल आएंगे ये देखना बाकी है. आज जैवलिन थ्रो इवेंट में स्टार नीरज चोपड़ा और रेसलिंग में महिला पहलवान विनेश फोगाट उतरने वाली हैं. आइए यहां देखते हैं आज के दिन का पूरा शेड्यूल.

Latest News
Paris Olympics 2024 Day 11: कंधा टूटने पर भी लड़ती रहीं निशा, भारत ने गंवाया मेडल, क्या Hockey रचेगी इतिहास? जानें पूरे दिन का शेड्यूल

Paris Olympics 2024

Add DNA as a Preferred Source

पेरिस ओलंपिक 2024 में आज यानी मंगलवार, 6 अगस्त को 11वें दिन के खेल खेले जाएंगे. भारत ने ओलंपिक 2024 में अब तक 3 मेडल अपने नाम कर लिए हैं. ये तीनों मेडल शूटिंग से ही आए हैं और इसमें से दो मेडल मनु भाकर ने जीते हैं. निशा दहिया का कंधा टूटने से भारत ने एक और मेडल खो दिया है. अब देखना ये होगा की आज भारत की झोली में कितने मेडल आते हैं. 

निशा दाहिया हुईं चोटिल 
भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने की बड़ी दावेदार निशा दहिया क्वार्टर फाइनल मैच हार गईं. बता दें कि कुश्ती लड़ते वक्त निशा के कंधे पर चोट लग गई. हालांकि उनके पास अभी भी रेपेचेज के जरिए कांस्य पदक जीतने का मौका है. इस मैच में निशा उत्तर कोरिया की सोल गम पाक के खिलाफ 8-2 से आगे चल रही थी. इस दौरान उनको चोट लगी और वो लगातार दर्द से कराहते हुए लड़ती रही.मेडिकल हेल्प लेने के बाद भी उनको राहत नहीं मिली और अंत में वो मैच हार गईं. इसके साथ ही अब भारत ने एक और मेडल खो दिया है. 


ये भी पढ़ें-ब्रॉन्ज मेडल मैच में लक्ष्य सेन की हार, भारत के चौथे पदक का सपना हुआ चूर


आज होंगे ये खेल 
पेरिस ओलंप‍िक में आज जैवलिन थ्रो इवेंट में स्टार नीरज चोपड़ा अपना कमाल दिखाने वाले हैं. उनसे पहले भाला फेंक में किशोर जेना भी किस्मत आजमाएंगे. जबकि रेसलिंग में महिला पहलवान विनेश फोगाट भी उतरने वाली हैं. साथ ही आज हॉकी का भी सेमीफाइनल मैच होने वाला है. 

ये है पूरे दिन का शेड्यूल

टेबल टेनिस:
मेल टीम (प्री क्वार्टर फाइनल): भारत (हरमीत देसाई, शरत कमल और मानव ठक्कर) बनाम चीन –  ये मैच दोपहर 1.30 बजे होगा

एथलेटिक्स
पुरुष जैवलिन थ्रो (क्वालिफिकेशन): किशोर जेना – दोपहर 1.50 बजे
पुरुष जैवलिन थ्रो (क्वालिफिकेशन): नीरज चोपड़ा – दोपहर 3.20 बजे
महिला 400 मीटर (रेपेचेज): किरण पहल – दोपहर 2.50 बजे 

हॉकी:
पुरुष सेमीफाइनल: भारत बनाम जर्मनी – रात 10.30 बजे

रेसलिंग:
महिला 68 किग्रा रेपचेज: निशा दहिया (अगर क्वालिफाई किया तो) – दोपहर 2.30 बजे
महिला 50 किग्रा राउंड ऑफ 16: विनेश फोगाट (क्वालिफाई किया तो सुपर-8 और सेमीफाइनल भी आज) – दोपहर 3.00 बजे 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement