स्पोर्ट्स
Paris Olympics 2024 Day 10: पेरिस ओलंपिक 2024 के 10वें दिन यानी 5 अगस्त को भारत को झोली में मेडल आ सकते हैं. यहां देखिए आज के दिन का पूरा शेड्यूल कैसा है.
पेरिस ओलंपिक 2024 में आज यानी सोमवार 5 अगस्त को 10वें दिन के खेल खेले जाएंगे. भारत ने ओलंपिक 2024 में अब तक 3 मेडल अपने नाम कर लिए हैं. ये तीनों मेडल शूटिंग से ही आए हैं और इसमें दो मेडल मनु भाकर ने जीते हैं. हालांकि भारतीय एथलीट पदक जीतने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. हालांकि अभी भी इंडिया को एक गोल्ड की उम्मीद है, जो जल्द ही भारतीय खाते में आ सकता है. लेकिन आइए जानते हैं कि आज ओलंपिक में कितने मेडल आ सकते हैं और इंडिया का शेड्यूल कैसा है.
आपको बता दें कि लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मुकाबले में विक्टर एक्सेलसन से हार गए थे. लेकिन वो अभी भी मेडल जीत सकते हैं. दरअसल, सेन अभी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर सकते हैं, जिसके लिए वो आज मैदान पर उतरेंगे. ब्रॉन्ज जीतने के लिए आज उन्हें सिर्फ एक जीत हासिल करनी है. इसके अलावा कुश्ति, एथलेटिक्स और शूटिंग के खेल होने हैं. अब देखना ये है कि भारत की झोली आज कोई मेडल आता है या नहीं.
पेरिस ओलंपिक 2024 में 5 अगस्त का भारत का शेड्यूल
शूटिंग
टेबल टेनिस
सेलिंग
बैडमिंटन
कुश्ती
एथलेटिक्स
यह भी पढ़ें- नोवाक जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक में जीता गोल्ड, फाइनल में अल्काराज को हराकर रच दिया इतिहास
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.