Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: बैडमिंटन में ओलंपिक मेडल की एक और उम्मीद खत्म, पीवी सिंधु नहीं तोड़ पाईं चीन की दीवार

PV Sindhu Paris OIympics 2024: दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गई हैं. इसी के साथ उनका रिकॉर्ड तीसरा ओलंपिक मेडल जीतने का सपना टूट गया है.

Latest News
Paris Olympics 2024: बैडमिंटन में ओलंपिक मेडल की एक और उम्मीद खत्म, पीवी सिंधु नहीं तोड़ पाईं चीन की दीवार

पीवी सिंधु.

Add DNA as a Preferred Source

भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का ओलंपिक मेडल की हैट्रिक का सपना टूट गया है. विमेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर सिंधु पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर हो गई हैं. दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु को चीन की ही बिंग जियाओ ने सीधे गेम में मात दे दी. इसी के साथ बैडमिंटन में भारत के एक और मेडल की उम्मीद खत्म हो गई है. सिंधु से पहले सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी मेंस डबल्स के क्वार्टर फाइनल में हार गई थी. सात्विक-चिराग को गोल्ड मेडल का दावेदार माना जा रहा था. अब सिंधु की हार ने फैंस को मायूस कर दिया है.

रियो में सिल्वर और टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतने वाली सिंधु की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. उन पर चीनी खिलाड़ी ने दबदबा बनाया हुआ था. पहले गेम के मध्यांतर तक जियाओ ने 11-8 की बढ़त बना ली थी. इसके बाद सिंधु ने जोरदार वापसी तो की लेकिन वह पहला गेम जीतने में सफल नहीं हो पाईं. जियाओ ने इसे 21-19 से अपने नाम किया. 

दूसरे गेम में भी चीनी शटलर ने बेहतरीन शुरुआत की. जिआयो मध्यांतर तक 11-5 से आगे थीं. छठी वरीयता प्राप्त जियाओ ने इस बार सिंधु को कोई मौका नहीं दिया और 21-14 से दूसरा गेम जीत क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. इसी के साथ उन्होंने सिंधु से टोक्यो ओलंपिक में मिली हार का बदला भी ले लिया. सिंधु ने 3 साल पहले टोक्यो ओलंपिक में जियाओ को ही हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

सिंधु के पास पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने का मौका था. अगर वह इस बार मेडल के साथ लौटतीं तो ओलंपिक गेम्स के इतिहास में सबसे सफल भारतीय एथलीट बन जातीं. मगर सिंधु इससे काफी दूर रह गईं. खेलों के महाकुंभ में किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने 3 व्यक्तिगत मेडल नहीं जीते हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement