Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: अस्थमा, एलर्जी और डिप्रेशन के बाद भी बना रफ्तार का सौदागर, गोल्ड जीतने के बाद एथलीट का बड़ा खुलासा

Paris Olympics 2024 में इस अमेरिकन एथलीट ने मेंस 100 मीटर रेस में गोल्ड जीता है, जिसके बाद खिलाड़ी ने एक बड़ा खुलासा किया. जिसके बाद लोग काफी हैरान है.

Latest News
Paris Olympics 2024: अस्थमा, एलर्जी और डिप्रेशन के बाद भी बना रफ्तार का सौदागर,  गोल्ड जीतने के बाद एथलीट का बड़ा खुलासा

Paris Olympics 2024

Add DNA as a Preferred Source

पेरिस ओलंपिक 2024 में अमेरिका के स्टार एथलीट नोआह लायल्स ने मेंस 100 मीटर रेस जीत ली है और गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. इतन ही नहीं नोआह गैटलिन के बाद पुरुष 100 मीटर दौड़ में गोल्ड जीतने वाले पहले अमेरिकन एथलीट भी बन गए हैं. इसके अलावा उन्होंने बेहद कम समय में ये रेस जीती है और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है. हालांकि गोल्ड जीतने के बाद नोआह ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है. आइए जानते हैं कि नोआह ने क्या कहा है. 

नोआह लायल्स ने किया बड़ा खुलासा

नोआह लायल्स ने सोशल मीडिया के अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मुझे अस्थमा, एलर्जी, डिस्लेक्सिया, एडीडी, एंजाइटी और डिप्रेशन है. लेकिन मैं आपको बताऊंगा कि आपके पास क्या है. ये सभी आपको डिफाइन नहीं कर सकता है कि आप क्या बन सकते हैं. ये मैंने किया है, तो आप क्यों नहीं कर सकते हैं." बता दें कि नोआह को अस्थमा और डिप्रेशन जैसी बिमारियां थी और उसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने देश को मेडल दिलाने के लिए अपनी जान भी दाव पर लगा दी. 

नोआह लायल्स के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी खूब सराहना कर रहे हैं. नोआह ने इससे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेंस 100 मीटर और 200 मीटर रेस भी जीती है और चैंपियन बने हैं. उस दौरान भी उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. लायल्स ने उस दौरान 19.52 सेकेंड में दौड़ पूरी की थी. वहीं एक बार फिर उन्होंने इतिहास रचा है और ओलंपिक में जस्टिन गैटलिन के बाद 100 मीटर रेस में गोल्ड जीतने वाले पहले अमेरिकन बन गए हैं. 

स्टार एथलीट नोआह लायल्स ने मेंस 100 मीटर रेस में 9.784 सेकेंड में अपनी दौड़ पूरी की. जबकि जमैका के थॉम्पसन ने 9.789 सेकेंड लिए. हालांकि नोआह और थॉम्पसन के बीच काफी करीबी मुकाबला हुआ. लायल्स और थॉम्पसन के बीच सिर्फ 0.005 सेकेंड का ही अंतर था. वहीं तीसरे स्थान पर केर्ली ने 9.810 सेकेंड पर रेस को खत्म किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता. ऐसे में जीत का फैसला आने में भी काफी वक्त लग गया था. क्योंकि कुल 7 एथलीट दौड़ में थे और सभी के काफी करीबी निर्णय निकले हैं.


यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 Day 10: आज भारत की मेडल टैली में होगा इजाफा? जानें कैसा है पूरे दिन का शेड्यूल


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement