Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक टीम से मिले PM Modi, बोले- 140 करोड़ भारतीय...

पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से हो रही है. इसके लिए भारतीय एथलीट जी-जान से तैयारी में जुटे हैं. फ्रांस की राजधानी के लिए उड़ान भरने से पहले पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात कर हौसला बढ़ाया है.

Latest News
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक टीम से मिले PM Modi, बोले- 140 करोड़ भारतीय...
Add DNA as a Preferred Source

पेरिस ओलंपिक 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. फ्रांस की राजधानी में खेलों के इस महाकुंभ का आगाज 26 जुलाई से होना है. दुनियाभर के एथलीट आगामी ओलंपिक में पोडियम फिनिश करने के लिए जी-जान से तैयारी में जुटे हुए हैं. भारतीय खिलाड़ी भी अपना बेस्ट देने के लिए तैयार हैं. टोक्यो ओलंपिक से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लिए भारतीय जत्था पेरिस रवाना हो रहा है. उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की है.

ओलंपिक दल से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारतीय ओलंपिक दल के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए लिखा उनकी सफलता 140 करोड़ भारतीयों को उम्मीद देती है. पीएम मोदी ने पूरा विश्वास जताया कि भारतीय एथलीट अपना बेस्ट देंगे और देश को गौरवान्वित करेंगे.

उन्होंने लिखा, "ओलंपिक के लिए पेरिस रवाना हो रहे हमारे दल के साथ बातचीत की. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे. उनकी जीवन यात्रा और सफलता 140 करोड़ भारतीयों को उम्मीद देती है."

पीएम मोदी के साथ भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी मौजूद रहीं. तस्वीरों में एथलीट्स के साथ सहयोगी स्टाफ भी नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ खिलाड़ियों से पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी बात की.

पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय दल में करीब 120 एथलीट शामिल हैं, जिनमें स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, 16 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम और रिकॉर्ड 21 निशानेबाज शामिल हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement