Advertisement

Paris Olympics 2024: खेल गांव से निकालने की खबर पर भड़क गई ये खिलाड़ी, कह दी इतनी बड़ी बात

पैराग्वे की तैराक लुआना अलोंसे ने उस बात को लेकर बड़ी प्रतिक्रया दी है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें उनकी सुंदरता के कारण ओलंपिक के एथलीट विलेज से बाहर किया जा रहा है.

Paris Olympics 2024: खेल गांव से निकालने की खबर पर भड़क गई ये खिलाड़ी, कह दी इतनी बड़ी बात
Add DNA as a Preferred Source

Paris Olympics से पैराग्वे की तैराक लुआना अलोंसों को निकालने के बाद तैराक ने बड़ा बयान दिया है. पैराग्वे की तैराक लुआना अलोंसो ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्हें कथित तौर पर उनकी सुंदरता के कारण ओलंपिक के एथलीट विलेज से बाहर जाने के लिए कहा गया था.  20 वर्षीय पैराग्वे तैराक ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं.

उन्होंने कहा  ' मैं बस यह स्पष्ट करना चाहती थी कि मुझे कभी भी कहीं से बाहर नहीं निकाला गया या निष्कासित नहीं किया गया, कृपया मेरे खिलाफ झूठी जानकारी फैलाना बंद करें. मैं कोई बयान नहीं देना चाहती, लेकिन मैं झूठ को अपने ऊपर हावी नहीं होने दूंगी.'

क्या है पूरा मामला 
उन्होंने सोमवार को एक बयान में कहा था कि मुझ पर आरोप था कि मैं डिज्नीलैंड जाने के लिए एथलीट विलेज से बाहर चली गई थी. पैराग्वे ओलंपिक समिति की प्रमुख लारिसा शायर ने कहा कि उनकी उपस्थिति 'टीम के भीतर अनुचित माहौल बना रही थी.'रिपोर्ट के अनुसार, लुआना अलोंसो पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई सेमीफाइनल के लिए क्वालीफिकेशन से मात्र 0.24 सेकंड से चूक गईं. 


ये भी पढ़ें: चुटकियों में 35 साल का दिखने लगा 65 साल का शख्स, देखें अनूठा Viral Video


' संन्यास की घोषणा कर दी'
इस स्पर्धा के लिए क्वालीफाइ न कर पाने के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी. अपने खराब प्रदर्शन के बाद सुश्री अलोंसो ने कहा, "यह मेरी आखिरी रेस थी. मैं तैराकी से संन्यास ले रही हूं.". इससे पहले, पेरिस ओलंपिक से पहले सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम के दौरान उन्होंने कथित तौर पर यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि,' मैं अमेरिका का आगे भी प्रतिनिधित्व करना चाहती हूं.'

19 सितंबर, 2004 को जन्मी लुआना अलोंसो 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में पैराग्वे की विश्व रिकॉर्ड धारक हैं.  यूएस डलास में सदर्न मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी की छात्रा अलोंसो ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करके फेमस हुईं. उन्होंने 17 साल में ही  पिछले ओलंपिक में भाग लिया था. 

काफी धूमधाम के बावजूद, अलोंसो तब सेमीफाइनल के लिए अर्हता प्राप्त नहीं कर सकीं थीं और टोक्यो में 28वें स्थान पर रहीं थीं. पैराग्वे के तैराक ने युवा ओलंपिक खेलों, दक्षिण अमेरिकी खेलों और विश्व चैंपियनशिप जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में भी भाग लिया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement