Advertisement

स्टार गेंदबाज के घर में छाया मातम, अस्पताल में हुआ बहन का निधन, सोशल मीडिया पर खिलाड़ी ने शेयर की जानकारी

पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज के घर पर मातम छा गया है. इस खिलाड़ी की छोटी बहन का निधन हो गया है. जिसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस को दी हैं.

स्टार गेंदबाज के घर में छाया मातम,  अस्पताल में हुआ बहन का निधन, सोशल मीडिया पर खिलाड़ी ने शेयर की जानकारी
Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान की टीम अपने घरेलू सरजमीं पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. जिसके पहले मैच में पाकिस्तान की टीम ने बड़ी आसानी से जीत दर्ज कर ली.

इसी बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज के घर से दुखद खबर सामने आई है. इस गेंदबाज के छोटी बहन का निधन अस्पताल में हो गया. जिसकी खबर खिलाड़ी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है. 

मोहम्मद अब्बास के छोटी बहन की हुई मौत 


पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की छोटी बहन का निधन बीमारी के चलते अस्पताल में हो गया. अब्बास ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दौरे से पाकिस्तान टीम में वापसी हुई थी. इस सीरीज में अब्बास ने कमाल का प्रदर्शन किया था. 

 

मोहम्मद अब्बास की छोटी बहन की अचानक तबीयत खराब हुई थी. जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां पर अब्बास की छोटी बहन ने आखिरी सांस ली. अब्बास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी दिवंगत बहन के लिए दुआओं का अनुरोध किया है.

हाल ही में पूरा किया था विकेटों का शतक

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान विकेटों का शतका पूरा किया था. अब्बास अबतक पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट मैच खेल चुके है. जिसमें उन्होंने 100 विकेट झटके है.

वो पाकिस्तान के लिए 100  विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए है. वो वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement