Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Pak Vs NZ Test: दूसरी पारी में फेल हुए बाबर आजम और आगा सलमान, कराची में फिर मिलेगी शर्मनाक हार? 

Karachi Test Pak Vs NZ Scorecard: कराची में न्यूजीलैंड के साथ चल रहे पहले टेस्ट में पाकिस्तान मुश्किल स्थिति में है. आजम दूसरी पारी में फेल रहे.

Pak Vs NZ Test: दूसरी पारी में फेल हुए बाबर आजम और आगा सलमान, कराची में फिर मिलेगी शर्मनाक हार? 

Pak Vs NZ Karachi Test Scorecard

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट (Pakistan Vs New Zealand 1st Test) के पांचवे दिन तक पाकिस्तान के बड़े नामों ने एक बार फिर निराश किया है. बाबर आजम और आगा सलमान ने पिछली पारी में शतक लगाया था लेकिन इस पारी में दोनों फ्लॉप रहे. ओपनिंग बल्लेबाज इमाम उल हक ने 96 रनों की अच्छी पारी खेली लेकिन शतक से चूक गए. उन्हें ईश सोढ़ी ने अपना शिकार बनाया है. टी ब्रेक तक पाकिस्तान की टीम सिर्फ 75 रनों की लीड ले पाई थी. 

बड़ी पारी खेलने से चूके सरफराज 
3 साल बाद टेस्ट में वापसी कर रहे सरफराज अहमद ने पहली पारी में 85 रनों की पारी खेली थी. दूसरी पारी में पाकिस्तान (Pak vs NZ) की डगमगाई हुई स्थिति में उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी थी लेकिन एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाए. उन्होंने 53 रन जरूर बनाए लेकिन अपनी टीम को बड़ी लीड तक पहुंचाने का जिम्मा नहीं उठा पाए. पहली पारी में कप्तान बाबर आजम ने शतक लगाया था लेकिन दूसरी पारी में वह सिर्फ 14 रन ही बना सके. 

यह भी पढ़ें: सहवाग से लेकर पोंटिंग तक, देखें किस-किस ने मांगी क्रिकेटर ऋषभ पंत के लिए दुआ  

ईश सोढ़ी के सामने ढेर हुए पाकिस्तानी शेर 
स्पिनर ईश सोढ़ी की स्पिन गेंदों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजी आक्रमण पूरी तरह से लाचार नजर आई. टी ब्रेक तक मेजबान टीम के 7 विकेट गिर चुके थे जिसमें से 5 अकेले सोढ़ी ने चटकाए. पांचवें दिन मैच बचाने की कोशिश कर रही पाकिस्तान की टीम मुश्किलों में दिख रही है. पाकिस्तान ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे. इसके जवाब में कीवी टीम ने पहली पारी 612/9 के स्कोर पर घोषित की थी. अब पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में टी ब्रेक तक 249/7 का स्कोर बना चुकी है. 

यह भी पढ़ें: खून से लथपथ चेहरा और ठंड से कांप रहे थे पंत, एक्सीडेंट के बाद का पहला वीडियो आया सामने

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement