Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Pakistan Vs New Zealand 1st Test: बाबर आजम-आगा सलमान के दम पर पाकिस्तान ने बनाए 438 रन  

Babar Azam Agha Salman Century: बाबर आजम और आगा सलमान की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने पहली पारी में 438 रना बना लिए हैं.

Pakistan Vs New Zealand 1st Test: बाबर आजम-आगा सलमान के दम पर पाकिस्तान ने बनाए 438 रन  

Pak Vs NZ 1st Test Scorecard

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand 1st Test) के बीच पहला टेस्ट कराची में चल रहा है. पहले दिन 4 विकेट गिरने के बाद बाबर आजम ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के साथ मिलकर पारी को संभाला. दूसरे दिन पाक कप्तान के आउट होने के बाद आगा सलमान ने पारी को आगे बढ़ाया और अपना शतक भी लगाया. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा 3 साल बाद वापसी कर रहे पूर्व कप्तान ने भी 86 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान ने पहली पारी में 438 रन बनाए हैं. 

टिम साउदी ने चटकाए 3 विकेट 
पहले दिन 5 विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान की पारी को दूसरे दिन आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी बाबर आजम और आगा सलमान पर थी. आजम जल्दी आउट हो गए लेकिन दूसरे छोर से आगा सलमान रन बनाते रहे. उन्होंने अपना शतक पूरा करने के साथ पाकिस्तान का स्कोरबोर्ड भी आगे बढ़ाया. केन विलियमसन के कप्तानी छोड़ने के बाद टिम साउदी को यह जिम्मेदारी मिली है. बतौर कप्तान अपने पहले ही टेस्ट में उन्होंने 3 विकेट चटकाए.स्पिनर एजाज पटेल और ईश सोढ़ी को भी 2-2 विकेट मिले. 

यह भी पढ़ें: PAK vs NZ: वकार की लगी बाबर को नजर, ऐसा कहते ही पवेलियन लौटे पाकिस्तानी कप्तान

न्यूजीलैंड ने की ठोस शुरुआत 
टी ब्रेक तक पाकिस्तान के गेंदबाज कोई विकेट नहीं निकाल पाए और टॉम लाथम और ड्वेन कॉन्वे क्रीज पर जमे हुए हैं. कराची की इस पिच की बात की जाए तो यह ट्रेडिशनल सब कॉन्टिनेंट पिच है. यहां शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान होता है लेकिन समय बीतने के साथ बल्लेबाजी मुश्किल होती जाती है. साथ ही स्पिनरों के लिए इस पिच पर मदद है. पाकिस्तान की टीम में अबरार अहमद जैसा स्पिनर है जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही प्रदर्शन से प्रभावित किया है. 

यह भी पढ़ें: दोहरा शतक लगाते ही गिर पड़े डेविड वार्नर, जानें अचानक ऐसा क्या हुआ मैदान पर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement