Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Pak Vs Eng Test: माहिरा खान ने इस स्टार क्रिकेटर के साथ ली सेल्फी, देखें कौन है एक्ट्रेस का फेवरेट खिलाड़ी

Mahira Khan With Shaheen Afridi: भारत की ही तरह पाकिस्तानी स्टार्स भी क्रिकेट फैन हैं.एक्ट्रेस माहिरा खान की क्रिकेटर्स के साथ फोटो वायरल हो रही है.

Pak Vs Eng Test: माहिरा खान ने इस स्टार क्रिकेटर के साथ ली सेल्फी, देखें कौन है एक्ट्रेस का फेवरेट खिलाड़ी

Mahira Khan With Shaheen Afridi Pak Vs Eng Test

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड के साथ तीसरा टेस्ट (Pakistan Vs England Test) खेलने में बिजी है. चोट की वजह से शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ इस टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं. इन दोनों क्रिकेटर को हाल ही में एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ स्पॉट किया गया. इन तीनों के साथ तस्वीर में आकिब जावेद भी हैं. माहिरा क्रिकेट की काफी बड़ी फैन हैं और उन्हें कई बार यूएई में अपनी टीम को सपोर्ट करते भी देखा गया है. 

Mahira Khan With Cricketers Photo Viral 
क्रिकेटर्स के साथ माहिरा खान की तस्वीर सोशल मीडिया पर किसी फैन ने शेयर की है. एक्ट्रेस कैजुअल लुक में काफी खूबसूरत दिख रही हैं. तस्वीर कौन से एयरपोर्ट की है इसका भी जिक्र नहीं किया गया है. बता दें कि शाहीन अफरीदी चोटिल होने की वजह से मौजूदा टेस्ट सीरीज (Pakistan Vs England Test) से बाहर हैं. माहिरा इस तस्वीर में मुस्कुराते दिख रही हैं जबकि बाकी तीनों क्रिकेटर भी कूल अंदाज में हैं. 

बता दें कि इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस की लोकप्रियता पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी है. फवाद खान के साथ उनका सीरियल हमसफर भारत में फैंस को खूब पसंद आया था. माहिरा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में काम किया था. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की खाट खड़ी करने वाले बल्लेबाज ने खोल दिया दनादन शतक का राज़, हैरान करने वाली है वजह

Pakistan Vs England Test Series 
वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी और उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा था. अब टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने बाबर आजम की टीम को धो दिया है और 2-0 से आगे है. सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट कराची में चल रहा है. पाकिस्तानी टीम के लिए यह सम्मान बचाने का आखिरी मौका है क्योंकि किसी भी सूरत में पाक टीम घर में क्लीन स्वीप की शर्मनाक हार से बचने की कोशिश करेगी. 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, दूसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं जानें 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement